लखनऊ: सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, त्योहारों को लेकर दिए ये जरूरी निर्देश

लखनऊ: सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, त्योहारों को लेकर दिए ये जरूरी निर्देश

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्यौहारों पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के लिए रविवार को सरकारी आवास पर आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मंडल, जोन, रेंज, पुलिस कमिश्नरेट और जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमे उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों …

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्यौहारों पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के लिए रविवार को सरकारी आवास पर आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मंडल, जोन, रेंज, पुलिस कमिश्नरेट और जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमे उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों से सख्ती से निपटाया जाय, और जन आस्था का सम्मान किया जाय। उन्होंने कहा कि मूर्तियों की स्थापना सड़कों के बजाय सार्वजनिक स्थानों पार्क आदि में किया जाय, साथ ही, विसर्जन के समय अस्थायी तालाब बनाये जायं।

उन्होंने कहा कि 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इसी प्रकार, विजयादशमी, दशहरा, बाल्मीकि जयंती, बरावफात, दीपावली और छठ आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार आगामी कुछ दिनों के भीतर हैं। यह समय संवेदनशील है। हमें चौबीस घंटे अलर्ट मोड में रहना होगा।

उन्होंने कहा कि आगामी एक माह त्योहार की उमंग से परिपूर्ण होंगे। बाजारों में भीड़ होगी। ऐसे में पुलिस को फुट पेट्रोलिंग बढ़ानी होगी। महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि तय रोस्टर के अनुसार गांव व शहर में बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। प्रदेश स्तर पर कमिश्नरी और रेंज स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखे जायं। प्रदेश स्तर पर एडीजी कानून-व्यवस्था स्तर पर निगरानी की जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलीला हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है। इसमें बड़ी संख्या में आम जन सहभाग करते हैं। देर रात तक रामलीला का मंचन चलता रहता है। ऐसे में सुरक्षा की विधिवत व्यवस्था होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के समय में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। ग्राम्य विकास व नगर विकास विभाग इन सम्बंध में जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करायें।

यह भी पढ़ें-बरेली: स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित किया गया मैत्रीपूर्ण मुकाबला

ताजा समाचार

राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा की जीत जरूरी, बाराबंकी में बोले मंत्री सतीश शर्मा
लखनऊ: लोकसभा द्वितीय चरण के चुनाव को सकुशल संपन्न करने के लिए यूपी पुलिस तैयार, जाने क्या किए गए हैं प्रबंध 
Bareilly News: 2024 का ये लोकसभा चुनाव... एक हजार वर्ष की गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने का चुनाव- पीएम मोदी
बलरामपुर: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, तीन अन्य घायल
अखिलेश को हराने का मजा अब आएगा..., कन्नौज से सपा प्रमुख के नामांकन पर बोले केशव मौर्य
राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा- ईरान और श्रीलंका के बीच बेहतर संबंधों से हिंद महासागर क्षेत्र को होगा फायदा