लखनऊ : लोकसभा उपचुनाव में जीत से जोश में भाजपाई, सीएम योगी बोले-जनता ने दिखाया सरकार में विश्वास

लखनऊ : लोकसभा उपचुनाव में जीत से जोश में भाजपाई, सीएम योगी बोले-जनता ने दिखाया सरकार में विश्वास

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत दर्ज की है। इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यालय में रविवार को मीडिया के साथ वार्ता में साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सुशासन को जनता का भरपूर …

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी के रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जीत दर्ज की है। इस जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यालय में रविवार को मीडिया के साथ वार्ता में साफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सुशासन को जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे मिली विजय देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, यह डबल इंजन की सरकार की डबल जीत है। जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव लिए एक बड़ा संदेश दिया है। जनता ने यह संदेश परिवारवादियों को दिया है। जनता ने एक बार फिर नकारात्मक सोच और विध्वंसात्मक गतिविधियों के लिए कुख्यात ताकतों को,परिवारवादी ताकतों को स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अब परिवारवादियों, जातिवादियों,सांप्रदायिक उन्माद को भड़काने वाली माफिया को आश्रय देने वाली पार्टियों को जनता ने नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ सदर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों का सुफल है। भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को यह जीत समर्पित है।

रामपुर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय प्रधानमंत्री के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है। यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रदेश में स्थापित सुशासन का सुफल है। सीएम ने पार्टी की जीत को कार्यकर्ताओं को समर्पित होने की बात कही।

यह भी पढ़ें –कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, रामपुर और आजमगढ़ का लोकसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी, जानें क्यों?