लखनऊ : अखिलेश के बाद मायावती ने भी किया ‘हर घर तिरंगा’ का समर्थन

लखनऊ : अखिलेश के बाद मायावती ने भी किया ‘हर घर तिरंगा’ का समर्थन

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने भी ‘हर घर तिरंगा’ का समर्थन किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि भारतीय तिरंगा झण्डा सभी को देश की आन व शान की याद दिलाता …

लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने भी ‘हर घर तिरंगा’ का समर्थन किया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर मंगलवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि भारतीय तिरंगा झण्डा सभी को देश की आन व शान की याद दिलाता है। हर मेहनतकश भारतीय अपनी रोजी-रोटी की अनिवार्यता के कारण चाहे वो उसका प्रदर्शन नहीं कर पाता हो, परन्तु वह राष्ट्रीय झण्डे का हमेशा दिल से जरूर सम्मान करता है। और अब जब पूरा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजादी के 75वर्ष मना रहा है तो इस ख़ास मौके पर सभी देशवासियों को अपने घरों में तिरंगा झण्डा लगाकर उन्हें अपनी खुशी का प्रदर्शन जरूर करना चाहिए, यह बसपा की सभी से अपील है।

गौरतलब है कि 75 साल पहले 15 अगस्त 1947 को देश को अंग्रेजी हुकमत से मुक्ति मिली थी। इसके 75 वर्ष पूरे होने पर देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के महापर्व के सम्मान में केंद्र सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका समर्थन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी किया है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : कानून के मुहाफिज अब बचाएंगे लोगों की जान, मेडिकल इमर्जेंसी के लिये तैयार किये जा रहे पुलिस जवान