लालकुआं: विधवा से छेड़छाड़ का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार, नौ दिन से था फरार

लालकुआं: विधवा से छेड़छाड़ का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार, नौ दिन से था फरार

लालकुआं, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत घोड़ानाला निवासी महिला से छेड़छाड़ एवं मारपीट करने के आरोपी बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल मंत्री भूपेन्द्र पाठक को पुलिस ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। आरोपी भाजपा नेता पिछले नौ दिन से फरार चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने आज सुबह मुखबिर की सूचना पर दबिश …

लालकुआं, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत घोड़ानाला निवासी महिला से छेड़छाड़ एवं मारपीट करने के आरोपी बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल मंत्री भूपेन्द्र पाठक को पुलिस ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। आरोपी भाजपा नेता पिछले नौ दिन से फरार चल रहा था।

कोतवाली पुलिस ने आज सुबह मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बिन्दुखत्ता संजय नगर निवासी भाजपा मंडल मंत्री भूपेन्द्र पाठक को घोड़ानाला निवासी विधवा महिला से छेड़छाड़ एवं मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया। लालकुआं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बंलवत सिंह कम्बोज ने बताया कि बीती सात जुलाई की रात में घोड़ानाला निवासी विधवा महिला ने बिन्दुखत्ता संजय नगर निवासी भाजपा नेता भूपेन्द्र पाठक के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।