लखीमपुर-खीरी: अभिलेखों के साथ कोर्ट में पेश हुए प्रधानाध्यापक, दर्ज हुए बयान

लखीमपुर-खीरी: अभिलेखों के साथ कोर्ट में पेश हुए प्रधानाध्यापक, दर्ज हुए बयान

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना निघासन क्षेत्र में दो किशोरियों का अपहरण कर दुष्कर्म करने व हत्या के मामले में गुरुवार को एडीजे पाक्सो मोहन कुमार की अदालत में मुकदमे की सुनवाई हुई। आरोपितों को जेल से तलब कर कोर्ट के सामने पेश किया गया।। आरोपित सुहेल व जुनेद की किशोर घोषित करने के मामले में …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। थाना निघासन क्षेत्र में दो किशोरियों का अपहरण कर दुष्कर्म करने व हत्या के मामले में गुरुवार को एडीजे पाक्सो मोहन कुमार की अदालत में मुकदमे की सुनवाई हुई। आरोपितों को जेल से तलब कर कोर्ट के सामने पेश किया गया।। आरोपित सुहेल व जुनेद की किशोर घोषित करने के मामले में प्रधानाध्यक अभिलेखों समेत कोर्ट में पेश हुए। प्रधानाध्यक के बयान दर्ज किए गए।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: संविदा चौकीदार को बाघ ने बनाया निवाला, अधखाया शव 600 मीटर दूरी पर मिला

सुहेल को किशोर घोषित करने के मामले में बचाव पझ व अभियोजन पझ ने बहस की। शुक्रवार को सुहेल के किशोर घोषित होने के मामले फैसला सुनाया जाएगा। आरोपित जुनैद की तरफ से उनके अधिवक्ता ने कुछ अभिलेख दाखिल करने के लिए समय चाहा। वहीं दूसरी तरफ मुकदमा की प्रकिया आगे बढ़ाते हुए आरोपित करीमुद्दीन व आरिफ की तरफ से जिरह जारी रही। मुक़दमे की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर शुक्रवार को होगी।

छह अक्टूबर को निघासन कांड के आरोपित जुनेद, सुहेल व हफीजुर्रहमान को किशोर घोषित करने के लिए अर्जी दाखिल की गई थी। सात अक्टूबर को आरोपितों के संरक्षकों व दस अक्टूबर को प्रधानाध्यक के बयान दर्ज किए गए थे। आरोपित हफीजुर्ररह्मान को पहले ही किशोर घोषित किया जा चुका है। सुहेल व जुनेद को किशोर घोषित किए जाने की अर्जी पर सुनवाई चल रही है।

मंगलवार को अभियोजन पक्ष ने आरोपित जुनेद व सुहेल को किशोर घोषित किए जाने के मामले में आपत्ति जताते हुए विशेष लोक अभियोजक पाक्सो रमेश चंद्र मिश्र ने आपत्ति दाखिल की गयी थी। । मुकदमे में अभियोजन पझ की तरफ से पेश किए गए गवाह मृतक किशोरियों की माँ व मुकदमा वादिनी को गवाही में पेश किया गया।था।आरोपित करीमुद्दीन व आरिफ के अधिवक्ता की वादिनी मुकदमा से जिरह जारी है।

14 सितंबर को थाना निघासन क्षेत्र में दो किशोरियों के शव पेड़ में लटकते पाए गए थे। घटना की बाबत थाना निघासन में छोटू व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। 28 सितंबर को एसआइटी ने कोर्ट में सभी छह आरोपितों जुनेद,सुहैल हफीजुर्ररह्मान,छोटू, छोटे उर्फ आरिफ,व करीमुद्दीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। 30 सितंबर को सभी आरोपितों के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय किए थे। अभियोजन की पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मुकदमे की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर शुक्रवार को को होगी।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: सट्टा किंग की सात करोड़ 41 लाख की संपत्ति कुर्क

 

ताजा समाचार