जानें कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इस बार नहीं लगेगा सूतक

जानें कब लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इस बार नहीं लगेगा सूतक

4 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इस सूर्य ग्रहण को अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग में देखा जाएगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। पंचांग अनुसार सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन शनिवार को लगने जा …

4 दिसंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इस सूर्य ग्रहण को अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग में देखा जाएगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। पंचांग अनुसार सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या के दिन शनिवार को लगने जा रहा है। ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा। ये साल 2021 का आखिरी ग्रहण होगा।

सूर्य ग्रहण में रखें ध्यान
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण देखने से बचना चाहिए। इस दौरान मन ही मन अपने ईष्ट देव की अराधना करनी चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान इस मंत्र का जाप करना फलदायी माना जाता है- “ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो : सूर्य: प्रचोदयात। ग्रहण लगने से पहले खाने-पीने की वस्तुओं में तुलसी के पत्ते डालकर रख देने चाहिए। इस दौरान भोजन पकाना और खाना दोनों मना होता है। ग्रहण काल में भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए। ग्रहण काल में सोने से भी बचना चाहिए।

यह भी पढ़े-

देव जागने के साथ गूंज उठेगीं शहनाइयां, इस साल इन 15 दिनों में ही हो सकेंगी शादियां