जानें जुलाई में कब है हरतालिका तीज व्रत, किन गलतियों से व्रत हो जाएगा व्यर्थ

जानें जुलाई में कब है हरतालिका तीज व्रत, किन गलतियों से व्रत हो जाएगा व्यर्थ

Hartalika Teej 2022 : हरतालिका तीज का व्रत देश में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. इस साल 31 जुलाई के दिन हरतालिका तीज मनाई जाएगी। हरतालिका तीज  को तीजा के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह व्रत रखती हैं। यह व्रत निराहार …

Hartalika Teej 2022 : हरतालिका तीज का व्रत देश में अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. इस साल 31 जुलाई के दिन हरतालिका तीज मनाई जाएगी। हरतालिका तीज  को तीजा के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह व्रत रखती हैं। यह व्रत निराहार और निर्जल रहकर पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। यह व्रत एक बार शुरू कर देने पर इसे बीच में छोड़ा नहीं जाता है। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है एवं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है।

हरतालिका तीज व्रत का शुभ मुहूर्त (Hartalika Teej 2022 Vrat Shubh Muhurt)

  • हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022 Vrat) की पूजा 31 जुलाई को प्रातः 6:30 से 8:33 के मध्य करना उत्तम है।
  • हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022 Vrat ) की प्रदोष पूजा के लिए सायंकाल 6:33 से रात्रि 8:51 तक शुभ मुहूर्त है।

व्रत रखने के नियम (Hartalika Teej Vrat Rules)

  • जो महिलाएं पहली बार हरतालिका तीज व्रत रखने की सोच रही हैं. वह एक बार यह व्रत शुरु करती हैं तो बीच में नहीं छोड़ना चाहिए।
  • अगर हरतालिका तीज के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म हो जाए तो उन महिलाओं को दूर से ही भगवान की कथा सुननी चाहिए। भगवान को नहीं छूना चाहिए।
  • हरतालिका तीज के दिन महिलाएं रात्रि में जागरण करती हैं। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति इस व्रत में रात में सो जाता है. वह अगले जन्म में अजगर के रूप में जन्म लेता है।

    यह भी पढ़ें- जया पार्वती व्रत इस साल कब होगा, जानें पूजा विधि

ताजा समाचार

Auraiya: गजब! पुलिसकर्मी बना हीरो! बना डाली रील पर रील, कभी थाने में तो कभी जीप के बोनट पर दिखाया स्टाइलिश अंदाज...देखें- VIDEO
सुलतानपुर: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अलर्ट है प्रशासन, सोशल मीडिया पर भी नजर
वाराणसी: मुख्तार की मौत के बाद कृष्णानंद राय के घर पर जश्न का माहौल, पत्नी अलका व बेटे पीयूष ने लिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन
नवरात्रि उपवास के दौरान इन कार्यों को करें, माता की होगी कृपा
लखीमपुर खीरी: साखू की लकड़ी से भरी पिकअप बरामद, दो गिरफ्तार...तीन फरार 
मुख्तार अंसारी ने लखनऊ में बसाये थे 'मिल्की मुसलमान', बेशुमार रुपया और कीमती जमीनों को बनाया टारगेट