बॉलीवुड के इन सितारों के आंगन में गूंजी किलकारी, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी गुडन्यूज

बॉलीवुड के इन सितारों के आंगन में गूंजी किलकारी, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी गुडन्यूज

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2021 काफी खास रहा। कई सितारों ने शादी रचाई तो कई सितारों के घर किलकारी की गूंज सुनाई दी। इनमें विराट-अनुष्का से लेकर करीना-सैफ का नाम शामिल है। कई जोड़े पहली बार माता-पिता बने तो किसी को दूसरी बार पैरेंट्स बनने का सुख हासिल हुआ। देखिए उन तमाम बी टाउन …

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2021 काफी खास रहा। कई सितारों ने शादी रचाई तो कई सितारों के घर किलकारी की गूंज सुनाई दी। इनमें विराट-अनुष्का से लेकर करीना-सैफ का नाम शामिल है। कई जोड़े पहली बार माता-पिता बने तो किसी को दूसरी बार पैरेंट्स बनने का सुख हासिल हुआ। देखिए उन तमाम बी टाउन जोड़ों की लिस्ट जो इस साल माता-पिता बने।

दीया मिर्जा
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने इसी साल की शुरुआत में दूसरी बार अपनी जिंदगी की शुरुआत करते हुए वैभव रेखी से शादी की है और 14 मई 2021 को इनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी। शादी के दौरान दीया प्रेग्नेंट थीं। कपल ने बच्चे का नाम अव्यान आजाद रखा है। दिया ने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहनेवालों को गुड न्यूज दी थी।

एवलिन शर्मा
एक्ट्रेस एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी कुछ समय पहले ही एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने अपनी बेटी का नाम अवा भिंडी रखा है। हाल ही में एकट्रेस ने तस्वीर भी शेयर की है।

नेहा धूपिया
बेटी के बाद नेहा धूपिया ने इस साल एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया। इस बात की जानकारी नेहा ने अपने सोशल मीडिया के ज़रिए दी थी।

करीना कपूर
बेटे तैमूर अली खान के बाद करीना और सैफ अली खान इस साल एक और बेटे के माता-पिता बनें, जिसका नाम उन्होंने जहांगीर रखा है। जो तैमूर की तरह ही बेहद क्यूट है। बता दे कि करीना के बेटा होने की खुशखबरी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर एक नन्ही परी आई। 11 जनवरी 2021 को उनकी बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। विराट कोहली और अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बेटी के होने की गुड न्यूज दी थी।

प्रीति जिंटा
90 के दशक की सुपरस्टार एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ ने अपनी ज़िंदगी में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों जय और जिया का स्वागत किया है।

अनिता हस्सनंदनी
टीवी के पॉपुलर शो ‘नागिन’, और ‘ये है मोहब्बतें’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदनी ने 14 अक्टूबर 2013 को बिजनेसमैन रोहित रेड्डी के संग शादी रचाई थी। शादी के सात साल बाद 2021 में कपल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ। 9 फरवरी 2021 को देर रात अनिता के पति रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने फैंस को ये जानकारी दी थी कि वो पिता बन गए हैं।

लीसा हेडेन
लीसा हेडेन जून 2021 को अपनी तीसरी संतान को इस दुनिया में लाई। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए न्यू बोर्न बच्ची लारा की पहली झलक फैंस से साझा कीं। लीसा के पहले जुड़वा बच्चों की मां बन चुकी हैं। जैक और लियो।

सपना चौधरी
जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने बीते साल शादी की थी। उनकी शादी की बात तब सामने आई थी जब अक्‍टूबर महीने में सपना चौधरी मां बनी थीं। सपना चौधरी ने बेटे को जन्‍म दिया था।

ताजा समाचार