प्रयागराज में बोले केशव मौर्य- सपा अब ‘समाप्तवादी पार्टी’ होने की कगार पर

प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस और बसपा का अस्तित्व समाप्त हो चुका हैं। उनका सूर्य अस्त हो चुका है और समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी होने की कगार पर है। प्रयागराज में रविवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह …

प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस और बसपा का अस्तित्व समाप्त हो चुका हैं। उनका सूर्य अस्त हो चुका है और समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी होने की कगार पर है। प्रयागराज में रविवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भी एक भाजपा का कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता का सम्मान ही उनका सम्मान है, उसके सम्मान में कभी भी कमी नहीं आने दूंगा।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वमान्य व शक्तिशाली नेता है और उनके मार्गदर्शन पर चलकर हम सभी कार्यकर्ता भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभा रहे है। प्रयागराज भाजपा का गढ़ है था और आगे भी रहेगा। इस दौरान उन्होंने मुट्ठीगंज स्थित राजा बारा के हाथा में स्थापित जर्जर पड़े अशोक स्तंभ को ठीक कराने तथा उसका सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज : बाल ठाकरे को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कही बड़ी बात, भाजपा विरोधियों को लिया आड़े हाथ