कौशांबी : संदीपन घाट पर श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कौशांबी : संदीपन घाट पर श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भरवारी/कौशांबी। भरवारी, पिछले वर्षों की भांति इस बार भी संदीपन घाट पर श्रावणी कार्यक्रम का आयोजन अवकाश प्राप्त उप सूचना निदेशक पंडित दिनेश कुमार गर्ग के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में जनपद के ब्राह्मण शामिल हुए। पूर्व में उक्त कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पंडित रमा कांत शुक्ल द्वारा किया गया था। …

भरवारी/कौशांबी। भरवारी, पिछले वर्षों की भांति इस बार भी संदीपन घाट पर श्रावणी कार्यक्रम का आयोजन अवकाश प्राप्त उप सूचना निदेशक पंडित दिनेश कुमार गर्ग के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में जनपद के ब्राह्मण शामिल हुए। पूर्व में उक्त कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पंडित रमा कांत शुक्ल द्वारा किया गया था।

2002 में इनकी आकस्मिक मौत हो जाने के बाद उक्त श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम का आयोजन हुबलाल संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य रहे पंडित मुरलीधर मिश्र व पंडित दिनेश कुमार गर्ग द्वारा आयोजित होता आ रहा है।

मुरलीधर मिश्र ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी ब्राह्मण ब्राह्मणों द्वारा गंगा में प्रविष्ट कर भगवान सूर्य का आह्वान करते हुए पितरों का तर्पण, ज्ञात अज्ञात पापों से मोचन व पंचगव्य प्रासन करते हुए गोमूत्र, गोमय व भष्म से मार्जन करते हुए गंगा स्नान किया गया।

यज्ञोपवीत का पूजन करते हुए ब्रम्हतेज से जोड़कर सभी के बीच वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्कृत विद्यालय मंझनपुर व संस्कृत विद्यालय चरवा के साठ बटुक ब्राह्मण भी शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत रवींद्र शुक्ल, राम कृष्ण त्रिपाठी, राम प्रकाश मिश्रा एडवोकेट, प्रमोद कुमार पांडेय व विष्णु कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- बरेली: रामगंगा में बने मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा के दर्शन मात्र से ही दुख-दर्द हो जाते हैं दूर, हर मनोकामना होती है पूर्ण