कानपुर: चार सौ मिली.गोमूत्र से 400 घण्टे जलाइए एलईडी लाइट

कानपुर: चार सौ मिली.गोमूत्र से 400 घण्टे जलाइए एलईडी लाइट

कानपुर। गौशाला सोसायटी भौती का औचक निरीक्षण नगर विकास विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र कुमार पनैशिया ने किया। उनके साथ अपर नगर आयुक्त सूर्यकांत त्रिपाठी, मुख्य नगर पशु चिकित्सा अधिकारी नगर निगम डा.निरंजन , जोनल अधिकारी जोन 5 के श्री विनय प्रताप सिंह सहित नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सरकार …

कानपुर। गौशाला सोसायटी भौती का औचक निरीक्षण नगर विकास विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र कुमार पनैशिया ने किया। उनके साथ अपर नगर आयुक्त सूर्यकांत त्रिपाठी, मुख्य नगर पशु चिकित्सा अधिकारी नगर निगम डा.निरंजन , जोनल अधिकारी जोन 5 के श्री विनय प्रताप सिंह सहित नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश की सभी गौशाला आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो और प्रदेश में गोवंश का संवर्धन और संरक्षण हो सके उसी के तहत यह निरीक्षण था। विशेष सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि गौशाला कैसे आर्थिक रूप से संपन्न हो सके जब तक गौशाला संपन्न नहीं होगी तब तक प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। डॉ. पनेसिया ने बताया कि नगर निगम नगर पालिका द्वारा जो गौशालाए चलाई जा रही है उनमें गोवर कास्ट लट्ठा जैविक खाद के केचुआ खाद का उत्पादन हो रहा है।

सोसाइटी के सचिव पुरुषोत्तम लाल महामंत्री रेडिएशन प्रभाव पर प्रकाश डाला और कहा कि सरकार अभी नहीं जागी तो हम लोग रेडिएशन के जद में होंगे। उन्होंने गौशाला द्वारा गौमय रुद्राक्ष को भी दिखाया और कहा कि इससे पहनने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

तोषनीवाल ने गौज्योति पर चर्चा करते हुए कहा कि 400 मिली. गोमूत्र से 400 घंटे एलईडी लाइट जलती है। विशेष सचिव ने कहा यह सारे उत्पाद लेकर आप लखनऊ आइए। कानपुर गौशाला की तरह सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा।

पढ़ें-लखनऊ: गोबर व गोमूत्र खरीदकर गोवंशों को बचाने का काम करेगा गोरक्षक सेवा ट्रस्ट, जल्द जारी होगा हेल्पलाइन नंबर

ताजा समाचार