आज नरौरा में होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, शवयात्रा में शामिल होंगे बीजेपी के दिग्गज नेता

आज नरौरा में होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, शवयात्रा में शामिल होंगे बीजेपी के दिग्गज नेता

बुलंदशहर। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को आज बुलंदशहर जिले के नरौरा राज घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा सुबह अलीगढ़ अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा निकलेगी।  अंतिम यात्रा में नेताओं की भारी भीड़ होगी। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज …

बुलंदशहर। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को आज बुलंदशहर जिले के नरौरा राज घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा सुबह अलीगढ़ अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा निकलेगी।  अंतिम यात्रा में नेताओं की भारी भीड़ होगी। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे अलीगढ़ अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से निकलेगी। उनके पैतृक गांव अतरौली होते हुए बुलंदशहर नरौरा के राज घाट तक कल्याण सिंह की शवयात्रा 3 बजे तक पहुंचेगी। योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी पार्थिव देह के साथ हेलीकॉप्टर में अलीगढ़ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें इसलिए 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया ।

बीजेपी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। लंबे समय से लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में कल्याण सिंह भर्ती थे। उनकी मौत से पार्टी को भारी नुकसान हुआ है।

ताजा समाचार

बरेली: पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार BSP में शामिल, कांग्रेस का छोड़ा दामन
लखनऊ: कारोबारियों ने की प्रशासन से अपील, कहा- नहीं जमा कराएं लाइसेंसी असलहे, मांगी छूट, बताई यह मजबूरी... 
Banda: मुख्तार, अतीक व अशरफ के लिए काल बना रमजान माह; तीनों की मौतों में हैं और भी समानताएं...जानें
बहराइच: दुलारपुर के टोल प्लाजा से जनता को हो रहा नुकसान, समस्या भांप विधान परिषद सदस्य ने केंद्रीय सड़क मंत्री को भेजा पत्र 
पीलीभीत: लापरवाही...बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफना दिए गोवंश के शव, मौत की वजह भी नहीं जानी, जानिए पूरा मामला
पीलीभीत: डकैती में एक और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली, जानिए पूरा मामला