झारखंड: बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत, नौ घायल

झारखंड: बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत, नौ घायल

गुमला, झारखंड। झारखंड के गुमला जिले में बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन श्रमिकों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को डुमरटोली मोहल्ले में हुई। श्रमिक घटना के समय मिक्सचर मशीन ले जा …

गुमला, झारखंड। झारखंड के गुमला जिले में बिजली के झूलते तार की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन श्रमिकों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को डुमरटोली मोहल्ले में हुई। श्रमिक घटना के समय मिक्सचर मशीन ले जा रहे थे, तभी वह झूल रहे तार की चपेट में आ गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की मौत राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची में शनिवार को हुई। घायलों का गुमला सदर अस्पताल और रिम्स में उपचार चल रहा है। गुमला के उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने मृतक के परिजन के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। उप संभागीय पुलिस अधिकारी मनीष चंद्र लाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें…

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक शुरू, किसान आंदोलन, लखीमपुर खीरी पर भी हो सकती है चर्चा

ताजा समाचार

कासगंज में बड़े पैमाने पर चल रहा खनन का अवैध कारोबार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
बहराइच: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को स्कूल में प्रवेश करने से रोका, प्रधानाचार्य ने जारी किया तुगलकी फरमान
'OTT मंचों पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार के पास जाएं', याचिकाकर्ता से सुप्रीम कोर्ट ने कहा
मुरादाबाद: वोटिंग में बुजुर्गों और दिव्यांगों को न हो दिक्कत, पोलिंग बथों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था
यूएई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह 
विकसित राष्ट्र के लिए मोदी को फिर बनाएं प्रधानमंत्री: खब्बू तिवरी