झांसी: पंचायत पुरस्कार के लिये 15 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

झांसी: पंचायत पुरस्कार के लिये 15 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

झांसी। पंचायत पुरस्कार वर्ष-2022 के अंतर्गत दिये जाने वाले पुरस्कारों के लिए केंद्र सरकार के नौ चयनित बिंदुओं को आधार बनाकर ग्राम पंचायतें 15 दिसम्बर तक आवेदन कर सकती हैं। जिलाधिकारी ने मंगलवार को बताया कि  मुख्य सचिव लखनऊ के आदेश पर पंचायत पुरस्कार-2022 के अन्तर्गत चार पंचायत पुरस्कार एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार …

झांसी। पंचायत पुरस्कार वर्ष-2022 के अंतर्गत दिये जाने वाले पुरस्कारों के लिए केंद्र सरकार के नौ चयनित बिंदुओं को आधार बनाकर ग्राम पंचायतें 15 दिसम्बर तक आवेदन कर सकती हैं। जिलाधिकारी ने मंगलवार को बताया कि  मुख्य सचिव लखनऊ के आदेश पर पंचायत पुरस्कार-2022 के अन्तर्गत चार पंचायत पुरस्कार एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गयी है।

पंचायत पुरस्कार वर्ष-2022 के अन्तर्गत पं. दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार के लिये जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे गये हैं। दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए त्रिस्तरीय पंचायतों की ओर से आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से समयान्तर्गत केंद्र सरकार की वेब-पार्टल पर दिये गये मार्ग निर्देशों के अनुसार किया जायेगा।

पढ़ें: लखनऊ: बीबीएयू प्रवेश परीक्षा परिणाम को लेकर परेशान हुए छात्र

इसके अलावा दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार की ओर से चयनित 09 बिन्दुओं में स्वच्छता, नागरिक सेवायें (पेयजल, स्ट्रीटलाईट, बुनियादी, संरचना), प्राकृतिक संसाधन का प्रबन्धन, सीमान्त वर्ग की सेवायें (अनूसूचित जाति/अनूसूचित जनजाति/विकलांग/महिलाओं/वरिष्ठ नागरिक), सामाजिक क्षेत्र में प्रदर्शन, आपदा प्रबन्धन। ग्राम पंचायतों को व्यक्तिगत/स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से दी जा रही सेवायें, राजस्व सृजन में नवाचार व ई-गर्वनेन्स को शामिल किया गया है। ग्राम पंचायतें उक्त 09 बिन्दुओं पर विकास कार्यों को आधार मानकर अपनी रिपोर्ट तैयार कर 15 दिसम्बर तक आवेदन कर सकेंगी। योजना का उद्देश्य पंचायतों को जवाबदेह संस्था के रूप में विकसित किये जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना।

पंचायतों को अधिनियम व नियम के अनुसार काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना। त्रिस्तरीय पंचायतों की तरफ से वर्ष 2020-21 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर उक्त समस्त पुरस्कार सम्बन्धी प्रश्न वालियों को ऑनलाइन भरकर स्वमूल्यांकन कर दिनांक 15 दिसम्बर 2021 तक जनपद स्तरीय पंचायत परफॉर्मेंस असेसमेंट कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाना होगा। जनपद स्तरीय पंचायत परफॉर्मेंस असेसमेंट कमेटी में जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, जिला विकास अधिकारी सदस्य, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को सदस्य सचिव होगे।

योजनान्तर्गत प्रत्येक पुरस्कार श्रेणी में ऐसी त्रिस्तरीय पंचायतें जो कि विगत 03 वर्षों से लगातार पुरस्कार प्राप्त कर रहीं हैं, वे इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होंगीं। इस निमित्त जनपद स्तरीय पंचायत परफॉर्मेंस असेसमेंट कमेटी की ओर से अपात्र पंचायतों को राज्य स्तरीय कमेटी को ऑनलाइन अग्रसारित नहीं किया जाएगा। प्रदेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली 01 ग्राम पंचायत का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दिनांक 15 जनवरी 2022 के पूर्व उपलब्ध कराया जायेगा।

ताजा समाचार

बलरामपुर: दहेज हत्या के दोषी को 10 वर्ष का कारावास, 50000 रुपए का अर्थदंड
अयोध्या: सुरक्षा में सेंध लगा रहा रौनाही टोल प्लाजा का पास बना बाईपास, बिना कैमरे में नजर आए लोग सीधे पहुंच रहे रामनगरी!
Mukhtar Ansari Death News: मुख्तार की मौत मामले में न्यायिक जांच के आदेश...पुश्तैनी कब्रिस्तान में कब्र तैयार
सुलतानपुर: लिफ्ट देकर मोबाइल और नकदी छिनने वाले दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश
धोखाधड़ी: पिता की तरफ से बेची गई जमीन को दोबारा कर दिया बैनामा, मुकदमा दर्ज 
Mukhtar Ansari Death News: मुख्तार के बेटे उमर ने लिखी चिट्ठी, मुझे यहाँ के प्रशासन और चिकित्साधिकारियों पर भरोसा नहीं...