क्या आप बता पाएंगे! पृथ्वी की इस फोटो में देखो- कितने देश दिख रहे? : अंतरिक्षयात्री ने पूछा

क्या आप बता पाएंगे! पृथ्वी की इस फोटो में देखो- कितने देश दिख रहे? : अंतरिक्षयात्री ने पूछा

रोम। इटली की अंतरिक्षयात्री (Italian Astronaut ) समांथा क्रिस्टोफोरेटी (Samantha Cristoforetti) ने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से रात में ली गई पृथ्वी की तस्वीर हाल ही में ट्वीट की। उन्होंने लिखा कि अटलांटिक (Atlantic) से ईस्ट की ओर दिखता सूर्योदय…आपको कितने देश और यूरोपीय शहर दिख रहे हैं? मैं अपना जन्मस्थान देख सकती हूं। उन्होंने …

रोम। इटली की अंतरिक्षयात्री (Italian Astronaut ) समांथा क्रिस्टोफोरेटी (Samantha Cristoforetti) ने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से रात में ली गई पृथ्वी की तस्वीर हाल ही में ट्वीट की। उन्होंने लिखा कि अटलांटिक (Atlantic) से ईस्ट की ओर दिखता सूर्योदय…आपको कितने देश और यूरोपीय शहर दिख रहे हैं? मैं अपना जन्मस्थान देख सकती हूं। उन्होंने बाद में जर्मनी, स्पेन, यूके, आयरलैंड, ग्रीस और इटली की साफ तस्वीरें शेयर कीं। सामंथा टिकटॉक, ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी पॉपुलर हैं। वे अंतरिक्ष में रहकर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के कुछ मजेदार पल शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के क्रू मेंबर्स जल्द ही बदलने वाले हैं। इस साल अक्टूबर में जाने वाली क्रू-5 के साथ उनकी कमांडर के तौर पर अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी होंगी। ऐसा कर वे इस पद को संभालने वाली पहली यूरोपीय महिला बन जाएंगी। फिलहाल एक्सपेडिशन-67 क्रू के सदस्य रूसी एस्ट्रोनॉट ओलेग आर्टेमयेव ISS के कमांडर हैं।

अपने नाम की घोषणा के बाद 45 साल की सामंथा ने कहा कि मैं कमांडर के पद पर अपनी नियुक्ति से विनम्र हूं। अंतरिक्ष में और पृथ्वी पर कक्षा में एक बहुत ही सक्षम टीम का नेतृत्व करने के लिए मेरे पास जो अनुभव है, उसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हूं।

इस साल अप्रैल में ISS पहुंचने के बाद से ही सामंथा वहां अमेरिकी सेगमेंट को लीड कर रही हैं। इसमें यूरोपीय, कनाडाई, जापानी और अमेरिकी प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। कमान संभालने के बाद इटली की सामंथा ISS की 5वीं यूरोपीय कमांडर बन जाएंगी। इससे पहले यूरोपीय देशों के फ्रैंक डी विन्न, अलेक्जेंडर गर्स्ट, लुका परमिटानो और थॉमस पेसक्वेट स्पेस स्टेशन के कमांडर रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें : ट्रेन के पीछे ‘मिल्खा सिंह’ बनकर दौड़ा डिलीवरी बॉय, यूजर्स का दिल जीत रहा ये Video