क्या क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं सारा अली खान? फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर सारा अली खान और शुभमन गिल की तस्वीर वायरल हो रही है। एक फैन ने दोनों को रेस्टोरेंट में साथ बैठे स्पॉट किया और टिकटॉक पर इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो के बैकग्राउंड में सारा और शुभमन को डिनर करते हुए देखा गया। वीडियो में सारा पिंक आउटफिट में …
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर सारा अली खान और शुभमन गिल की तस्वीर वायरल हो रही है। एक फैन ने दोनों को रेस्टोरेंट में साथ बैठे स्पॉट किया और टिकटॉक पर इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो के बैकग्राउंड में सारा और शुभमन को डिनर करते हुए देखा गया। वीडियो में सारा पिंक आउटफिट में नजर आईं और शुभमन व्हाइट-ग्रीन शर्ट में दिखे। इस वीडियो को देखने के बाद उनके रिलेशन की बातें होने लगी हैं।
Shubman gill date sara ali khan ko kar eha tha aur hum kisi aur hi sara ko lapet rhe the?#Shubmangill #CricketTwitter pic.twitter.com/oEAAXqXgOz
— Arun (@ArunTuThikHoGya) August 29, 2022
सारा और शुभमन को साथ देखे जाने पर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या चक्कर है। दूसरे ने मजे लेते हुए लिखा- लगता है शुभमन सारा से ऑब्सेस्ड हैं। शख्स लिखता है- शुभमन को बस सारा चाहिए चाहे वो कोई भी सारा हो। कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। एक मीम मजेदार है, लिखा है- सारा तो सारा होती है, तेंदुलकर हो या खान।
Shubman gill spotted ? with Sara Ali Khan in Dubai . pic.twitter.com/O5Qbh9Vffk
— Yash MSdian ™️ ? (@itzyash07) August 29, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि वह भविष्य के प्रति वफादार हैं, पिछले दिनों के लिए नहीं। शुभमन और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के बीच रिलेशन की खबरें कई बार सामने आईं। हालांकि, दोनों ने कभी भी इसकी पुष्टि नहीं की। शुभमन के इस पोस्ट से यह अंदाजा लगाया जाने लगा कि सारा के साथ उनका ब्रेकअप हो चुका है। उन्होंने सारा के साथ कथित डेट के बाद यह संदेश दे दिया है कि वह जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अब वह लंदन में सारा अली खान के साथ नजर आए।
हालांकि, फिलहाल टीम इंडिया यूएई में एशिया कप 2022 खेल रही है। लेकिन वह इस टीमा का हिस्सा नहीं हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें : तब्बू की फिल्म खुफिया का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, सस्पेंस और थ्रिलर से है भरपूर