IPL 2023 : क्या चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने रहेंगे रविंद्र जडेजा? एमएस धोनी ने मैनेजमेंट को किया आगाह

IPL 2023 : क्या चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बने रहेंगे रविंद्र जडेजा? एमएस धोनी ने मैनेजमेंट को किया आगाह

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर में होना तय है। इससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजीज को अपने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम रवींद्र जडेजा को रिलीज कर सकती है। लेकिन महेंद सिंह धोनी ने …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर में होना तय है। इससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजीज को अपने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम रवींद्र जडेजा को रिलीज कर सकती है। लेकिन महेंद सिंह धोनी ने टीम मैनेजमेंट को साफ कह दिया है कि जडेजा को रिलीज नहीं किया जाएगा। जडेजा टीम का एक बेहद अहम खिलाड़ी है। उनका रिप्लेसमेंट कोई नहीं हो सकता है। खासकर तब जब चेन्नई टीम अपने होमग्राउंड में मैच खेलती है।

चेन्नई फ्रेंचाइजी के सूत्र ने बताया कि सीएसके रवींद्र जडेजा को रिलीज करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। जो रिपोर्ट्स चल रही हैं, वे निराधार हैं। हम उन्हें क्यों रिलीज करेंगे, इसका कोई मतलब ही नहीं बनता है। साथ ही हमने इसको लेकर चर्चा तक नहीं कर सकते। आपको बता दें कि पिछले आईपीएल सीजन के शुरुआत में जडेजा को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। वह टीम मैनेजमेंट और धोनी से विवाद के बाद बीच में ही टीम को छोड़कर लौट गए थे।

छह दिसंबर को हो सकती है नीलामी
बता दें कि आईपीएल 2023 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन इस बार 16 दिसंबर को हो सकती है। यह नीलामी बेंगलुरु में कराई जा सकती है। इससे पहले सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपने रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को सौंपनी होगी।

रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये में किया था रिटेन
पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने रविंद्र जडेजा को महेंद सिंह धोनी से ज्यादा पैसों में रिटेन किया था। उन्होंने 16 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे।

ये भी पढ़ें : फॉर्म के साथ बदले मिजाज, ‘किंग कोहली’ हो रहे और ज्यादा ‘विराट’