237000000000 रुपए भारतीयों ने एक साल में दान दे दिया, It Happens Only In India

नई दिल्ली। देश में अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 के बीच भारतीयों ने कुल 23,700 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया है। इसमे से सबसे अधिक डोनेशन लोगों ने धार्मिक संगठनों को दिया है। ताजा स्टडी के अनुसार, 64 फीसदी डोनेशन धार्मिक संगठनों को दिया गया है। अहम बात यह है कि सबसे अधिक डोनेशन निचली …

नई दिल्ली। देश में अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 के बीच भारतीयों ने कुल 23,700 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया है। इसमे से सबसे अधिक डोनेशन लोगों ने धार्मिक संगठनों को दिया है। ताजा स्टडी के अनुसार, 64 फीसदी डोनेशन धार्मिक संगठनों को दिया गया है। अहम बात यह है कि सबसे अधिक डोनेशन निचली आय या फिर मिडिल क्लास वालों ने दिया है।

ये स्टडी सेंटर फॉर सोशल इंपैंकट एंड फिलेंथ्रोपी ने की है, जिसका नाम How India Gives 2020-21 है। स्टडी में भारत में डोनेशन देने वालों के आंकड़ों को इकट्ठा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार डोनेशन की राशि शहरी इलाकों में ज्यादा थी, लेकिन सर्वाधिक डोनेशन देने वालों की संख्या ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की है। अधिकतर भारतीय डोनेशन नगद के जरिए देने में भरोसा करते हैं।

भारत में डोनेशन के लिए लोग भिखारियों को अक्सर चुनते हैं, उन्हें कुल 2900 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया गया, जोकि कुल डोनेशन का 12 फीसदी है। इसके बाद परिवार और दोस्तों को 2000 करोड़ रुपए का दान दिया गया है। वहीं हाउसहोल्ड स्टाफ यानि घर में काम करने वालों को 1000 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया गया। सर्वे में कहा गया है कि पुरुष धार्मिक संगठनों, परिवार, दोस्तों को दान देना पसंद करते हैं। जबकि महिलाएं भिखारियों और घर में काम करने वालों को दान देना पसंद करती हैं।

भारत में सर्वाधिक दान पूर्वी भारतीयों ने दिया, उनके बाद उत्तर भारतीयों का नंबर आता है। गैर धार्मिक संगठनों को जो दान दिया गया है, उसमे सर्वाधिक एनजीओ, ट्रस्ट, फाउंडेशन और स्कूल शामिल हैं। इसके बाद सर्वाधिक लोगों ने पीएम केयर्स फंड, सीएम केयर्स फंड को डोनेशन दिया है। गौर करने वाली बात है कि कोरोना महामारी के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर्स फंड की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें : Video: इंसानों के रंग में रंगे गजराज, बंद रेलवे फाटक को करने लगे पार

ताजा समाचार

पीलीभीत: आंखों से खेलते निजी ऑप्टिकल सेंटर, चिकित्सकों के परीक्षण किए बिना ही मरीजों को लगा रहे नजर का चश्मा
Exclusive: बिना अनुमति के नहर-नाले पर बना पुल तो होगी FIR; सिंचाई विभाग ने नगर निगम व केडीए को लिखा पत्र
मुरादाबाद : मोहब्बत के लिए तोड़ी मजहब की दीवार, परवीन बनी निशा सैनी...धर्म परिवर्तन कर प्रेमी के साथ मंदिर में लिए सात फेरे 
मुरादाबाद : शिक्षा विभाग की अनदेखी स्कूली बच्चों पर न पड़ जाए भारी, अभिभावक भी बेपरवाह
Fatehpur: जमीनी विवाद में ट्रांसपोर्टर के साथ दबंगों ने की मारपीट; हवाई फायर कर फैलाई दहशत, सात पर रिपोर्ट दर्ज
लोकसभा चुनाव के बीच राहुल गाँधी को याद आये रामलला ! बहन प्रियंका के साथ कर सकते है दर्शन