बुलंदशहर में किसानों ने सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जानें पूरा मामला

बुलंदशहर। लखीमपुर खीरी में हुए बवाल और आग की तपीश पूरे यूपी में दिखाई दी। भाकियू के साथ ही सपा और कांग्रेसियों ने हर जिले में प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बुलंदशहर में एक सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर सड़क पर ही पीटा गया। संभल में कांग्रेसियों और पुलिस में नोकझोंक के …

बुलंदशहर। लखीमपुर खीरी में हुए बवाल और आग की तपीश पूरे यूपी में दिखाई दी। भाकियू के साथ ही सपा और कांग्रेसियों ने हर जिले में प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बुलंदशहर में एक सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर सड़क पर ही पीटा गया। संभल में कांग्रेसियों और पुलिस में नोकझोंक के बाद हालात बिगड़ते बिगड़ते बचा।

बुलंदशहर में लखीमपुर मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प के बाद मामला बिगड़ गई। यहां भाकियू कार्यकर्ताओं के हाथ में पुतला देख इंस्पेक्टर ने उसे छीनने का आदेश एक सिपाही को दे दिया। सिपाही पुतल छीनने पहुंचा तो भाकियू कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया। इसी दौरान मामला इतना बढ़ गया कि भाकियू कार्यकर्ताओं ने सिपाही की पिटाई शुरू कर दी। सिपाही ने भागने की कोशिश की तो उसे सड़क पर ही दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया।

उधर, संभल में कांग्रेसियों से पुलिस की झड़प हो गई। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को हिरासत में दिए जाने के विरोध में संभल में कांग्रेसियों ने पुलिस की मौजूदगी में योगी सरकार का पुतला फूंक दिया। संभल के यशोदा किराए पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अचानक नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार के पुतले को आग लगा दी।

यह देख कर वहां मौजूद पुलिस कर्मी हक्के बक्के रह गए। पुलिसकर्मी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने को आगे बढ़े तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी उलझने लगे। इस हालात में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर छीना झपटी और हाथापाई हुई।पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीनकर बुझाया। पुलिस ने दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कांग्रेसियों के आंदोलन की जानकारी मिलने पर एएसपी, सीओ और एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।