आप भी त्वचा के अनचाहे बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू तरीके

आप भी त्वचा के अनचाहे बालों से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू तरीके

आजकल की भागदैड़ वाली जिंदगी में अपनी त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरुरी हो गया है। अपने आप को खूबसुरत बनाने के लिए आजकल महिलाएं पता नहीं कितने पैसे पार्लर में कर्च कर देती हैं साथ ही खुद भी अलग-अलग उपाय ढूंढती रहती हैं। महिलाएं अपनी त्वचा के अनचाहे बालों को लेकर काफी परेशान रहती …

आजकल की भागदैड़ वाली जिंदगी में अपनी त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरुरी हो गया है। अपने आप को खूबसुरत बनाने के लिए आजकल महिलाएं पता नहीं कितने पैसे पार्लर में कर्च कर देती हैं साथ ही खुद भी अलग-अलग उपाय ढूंढती रहती हैं। महिलाएं अपनी त्वचा के अनचाहे बालों को लेकर काफी परेशान रहती हैं। बॉडी के बालों को वैक्सिंग, रेजर और अन्य टीट्रमेंट्स की मदद से हटाया जा सकता है। लेकिन चेहरे के बाल बहुत नाजुक होते है। इन बालों को हटाने के लिए थ्रेडिंग या वैक्सिंग करा सकते हैं, लेकिन ये कारागर माध्यम नहीं है। इसके अलावा रैशेज, रेडनेस की समस्या भी हो सकती है।

ऐसे में फेशियल हेयर को हटाने के लिए आप घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे कई उपाय हैं जिन्हें अपनाने से आसानी से बालों को हटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही इसका कोई कई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। अगर आप भी चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने दा रहे हैं। इन उपायों से आप जल्द ही अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं।

हल्दी और बेसन है लाभकारी
हल्दी और बेसन त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होती है।हल्दी में कुदरती गुण और तत्व मौजूद होते हैं जो चेहरे की त्वचा को चमकाने में मदद करते हैं। हल्दी और बेसन का इसका इस्तेमाल कई सालों से स्किन केयर रूटीन में किया जाता है। लेकिन बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कर त्वचा के अनचाहे बालों से छुटकारा आसानी से पाया जा सकता है। ये प्राकृतिक तरीका है जिसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसके लिए आपको दो चम्मच बेसन में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच बेसन और पांच चम्मच दूध मिलाना है। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये मिश्रण अच्छी तरह से सूख जाए तो इसे हटा दें।

नींबू का करें इस्तेमाल
नींबू में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए नींबी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये त्वचा के दाग धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। ये त्वचा में प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसमें एक्सफोलिएटर होता है जो चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में मदद करता है। इसके लिए कटोरी में एक कप पानी, 2 कप चीनी और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से पानी में मिलाएं। जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो इसे चेहरे पर लगाएं। जब ये मिश्रण अच्छे से सूख जाए, तब हल्के गुनगुने पानी से साफ करें।

अंडे की सफेद जर्दी है फायदेमंद
अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जो त्वचा को लाइट करने में मदद करता और कसाव भी लाता है। ये चेहरे के अनचाहे बालों को भी हाटने में मदद करता है। इसके लिए आपको एक अंडे में एक चम्मच कॉर्न फ्लार और एक चम्मच चीनी लेनी है। इन सभी चीजों को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें और फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। मास्क सूखने के बाद हल्के गुनगुन पानी का इस्तेमाल करते हुए हटाएं। इस मास्क को लगाने से देखेंगे कि आपके चेहरे के अनचाहे बाल हट गए है।

 

इसे भी पढ़ें…

अगर आप भी मां बनने वाली हैं तो जानिए आपके लिए क्या सही है, ‘सी-सेक्शन या नोरमल डिलीवरी’

ताजा समाचार