Video: जहर खाकर SSP दफ्तर पहुंचा पति, बोला-पत्नी लापता है, जेल जाने से बेहतर है खुद मर जाऊं

Video: जहर खाकर SSP दफ्तर पहुंचा पति, बोला-पत्नी लापता है, जेल जाने से बेहतर है खुद मर जाऊं

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स गुरुवार को ज़हर खाकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसने कहा, (पत्नी) गायब है…किडनैप है या क्या है…मुझे खुद नहीं पता…लव मैरिज है…उसके बावजूद गायब है…मामले में 16 जुलाई को केस दर्ज हुआ था। बकौल पुलिस, शख्स अब खतरे से …

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स गुरुवार को ज़हर खाकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसने कहा, (पत्नी) गायब है…किडनैप है या क्या है…मुझे खुद नहीं पता…लव मैरिज है…उसके बावजूद गायब है…मामले में 16 जुलाई को केस दर्ज हुआ था। बकौल पुलिस, शख्स अब खतरे से बाहर है और विधिक कार्रवाई जारी है।

क्या है मामला ?
गाजियाबाद में 16 जुलाई से लापता पत्नी का पता नहीं चलने से परेशान पति गुरुवार को जहर खाकर SSP कार्यालय पहुंच गया। जब उसने मौजूद पुलिसवालों को जहर खाकर आने की बात बताई, तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुमित उर्फ मोनू चौधरी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक का कहना था कि जब हर कोई मुझ पर शक कर रहा है, तो जेल जाने से बेहतर है कि खुद मर जाऊं।

गुरुवार दोपहर मोनू बदहवास हालत में SSP दफ्तर पहुंचा। उसने दफ्तर पर खड़े पुलिसकर्मियों को बताया कि वह रैट किलर खाकर आया है। इसके साथ ही उसने अपना हाथ बढ़ाकर सुसाइड नोट पुलिस वालों को थमा दिया। यह सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत गाड़ी की व्यवस्था करके मोनू को अस्पताल भिजवाया।

गाजियाबाद के गांव उझैड़ा के रहने वाले मोनू ने करीब आठ महीने पहले नेहा चौधरी से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से दोनों कविनगर थाना क्षेत्र की मानसरोवर पार्क कॉलोनी में रह रहे थे। 16 जुलाई की दोपहर करीब ढाई बजे नेहा चौधरी संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गई। मोनू के अनुसार, पुलिस ने करीब तीन दिन बाद गुमशुदगी दर्ज की थी। अभी तक पत्नी का कुछ पता नहीं चल रहा। मोनू ने कहा कि तब से वह दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

मोनू ने सुसाइड नोट में जितेंद्र नामक शख्स समेत कई लोगों के नाम लिखे हैं। आरोप है कि उन्होंने उसकी पत्नी को गायब कर दिया है। हालांकि, अभी ये पता नहीं चला है कि जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, उनका मोनू और नेहा से क्या संबंध है।

मोनू ने यह भी लिखा है कि नेहा से लव मैरिज करने के बाद परिवार, रिश्तेदार सब दूर हो गए। इसलिए वह घर से अलग रह रहा था। अब पत्नी के गायब होने के बाद कोई उसका साथ नहीं दे रहा है। पुलिस भी नहीं सुन रही है। ऐसे में उसके पास करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

ये भी पढ़ें : अरे देवा! पति के लिए 3 गर्लफ्रेंड चाहिए, 32 हजार दूंगी सैलरी, पत्नी ने खुद निकाला विज्ञापन

 

ताजा समाचार