पंंजाब: बोरवेल में गिरे 6 साल के ऋतिक की नहीं बचाई जा सकी जान, अस्पताल में हुई मौत

पंंजाब: बोरवेल में गिरे 6 साल के ऋतिक की नहीं बचाई जा सकी जान, अस्पताल में हुई मौत

होशियारपुर/ चंडीगढ़। पंजाब में होशियारपुर जिले के गढ़दीवाला के गांव बैरमपुर ख्याला के खेतों में एक प्रवासी मजदूर का छह वर्षीय बच्चा ऋतिक 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरने से मौत हो गई। ये घटना सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुई। उस वक्त बच्चे के माता-पिता खेतों में काम कर रहे थे और बच्चा …

होशियारपुर/ चंडीगढ़। पंजाब में होशियारपुर जिले के गढ़दीवाला के गांव बैरमपुर ख्याला के खेतों में एक प्रवासी मजदूर का छह वर्षीय बच्चा ऋतिक 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरने से मौत हो गई। ये घटना सुबह करीब 10 बजे के आसपास हुई। उस वक्त बच्चे के माता-पिता खेतों में काम कर रहे थे और बच्चा पास में ही खेल रहा था।

इसी दौरान एक कुत्ता बच्चे के पीछे पड़ गया। उससे बचने के लिए बच्चा भागने लगा और खुले पड़े बोरवेल के करीब ढाई फुट ऊंचे पाइप पर चढ़ गया और सिर के बल बोरवेल में जा गिरा। घंटो चले रेस्क्यू के बाद इस बच्चे को बाहर निकाला जा सका। बच्चे को निकालते ही सीधे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- थाने में आग लगाना पड़ गया मंहगा, प्रशासन के बुलडोजर ने गिराए आरोपियों के घर