ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया मस्ती भरा वीडियो

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया मस्ती भरा वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कभी अपनी वीडियो तो कभी फोटो के जरिए फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर ने इस बार अपने इंस्टाग्राम पर एक मस्ती भरा अपना वीडियो शेयर किया है। View this post on Instagram A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)   …

मुंबई। बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कभी अपनी वीडियो तो कभी फोटो के जरिए फैंस के दिलों पर राज करते हैं। एक्टर ने इस बार अपने इंस्टाग्राम पर एक मस्ती भरा अपना वीडियो शेयर किया है।

 

वाडियो में एक्टर 80’s के गानों पर नाचते नजर आ रहे हैं। इन वीडियोज में कई एवरग्रीन गानें शामिल है। आपको बता दें, वीडियो में ऋतिक जिम एरिया में डांस कर रहे हैं। जिम एरिया में उनके ट्रेनर्स के साथ कई और लोग भी हैं।

पहला वीडियो में एक्टर 979 की फिल्म ‘मिस्टर नटवरलाल’ के गाने परदेसिया पर गरबा करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद दूसरे वीडियो में वो ‘जिमी जिमी आजा आजा’ और ‘जानू मेरी जान’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

फैंस को एक्टर का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार भी ऋतिक रोशन की वीडियो पर फनी कमेंट्स कर रहे हैं।