धामी सरकार के खिलाफ HP के कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 24 घंटे के रोजगार जागरण पर बैठे

धामी सरकार के खिलाफ HP के कर्मचारियों ने भरी हुंकार, 24 घंटे के रोजगार जागरण पर बैठे

हल्द्वानी, अमृत विचार। सिडकुल की एचपी कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों ने आज विरोध का अनोखा तरीका निकाला। आक्रोशित कर्मचारी हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में 24 घंटे के रोजगार संध्या जागरण पर बैठ गए। एचपी मजदूर संघ के अध्यक्ष विनीत कपिल ने बताया कि 31 अक्टूबर से कंपनी बंद हो गई है। 95 दिन से …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सिडकुल की एचपी कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों ने आज विरोध का अनोखा तरीका निकाला। आक्रोशित कर्मचारी हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में 24 घंटे के रोजगार संध्या जागरण पर बैठ गए।

एचपी मजदूर संघ के अध्यक्ष विनीत कपिल ने बताया कि 31 अक्टूबर से कंपनी बंद हो गई है। 95 दिन से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार ने सुध नहीं ली। 500 से अधिक कर्मचारियों की रोजी रोटी छीनकर कंपनी भाग गई लेकिन मुख्यमंत्री सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। उन्होंने कहा अगर सरकार ने कर्मचारियों के हक में फैसला नहीं लिया तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

एचपी मजदूर संघ के अध्यक्ष विनीत कपिल।

कर्मचारी प्रेम सिंह राणा और भगत सिंह ने कहा कि 15 साल से ड्यूटी कर रहे थे, लेकिन कंपनी ने एक झटके में बेदखल कर दिया। उन्होंने कहा जब तक कंपनी निष्कासित कर्मचारियों को बहाल नहीं करती या अनुबंध के आधार पर लाभ नही देती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

बुद्ध पार्क में धामी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी।

इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, एनडी तिवारी, गंगा सिंह, भवान सिंह, धीरेंद्र मेहरा, कमल उपाध्याय, विनोद सुयाल, प्रीति, पूजा, रेखा, मनोज पंतोला, निर्मल पंत, अरुण, रजत, हरेंद्र आदि रहे।