पटना में भयावह हादसा, नाव पर खाना पकाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, चार की मौत, देखें Video
पटना। बिहार के पटना जिले में स्थित मनेर में शनिवार को भयावह हादसा हो गया। सोन नदी में नाव पर खाना पकाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। नाव पर सवार सभी लोग मजदूर थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बुरी तरह जल गए शवों …
पटना। बिहार के पटना जिले में स्थित मनेर में शनिवार को भयावह हादसा हो गया। सोन नदी में नाव पर खाना पकाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। नाव पर सवार सभी लोग मजदूर थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बुरी तरह जल गए शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना के दानापुर से सटे मनेर के रामपुर पतीला घाट पर नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. चार की मौत @bihar_police pic.twitter.com/YOnnTjfpau
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) August 6, 2022
जानकारी के मुताबिक यह हादसा भोजपुर और पटना जिले की सीमा पर हुआ। बिंदगांवा गांव के सामने रामपुर बालू घाट के पास कुछ लोग सोन नदी के अंदर नाव में सवार होकर खाना बना रहे थे। तभी गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। एक झटके में नाव पर सवार सभी लोग बुरी तरह जल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
नाव पर सवार सभी लोग पटना जिले के हल्दी छपरा गांव के बताए जा रहे हैं और कोईलवर-बिहटा इलाके से बालू मजदूरी करके नाव पर खाना पका रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें : MP: गजब! निर्वाचित महिला पदाधिकारियों की जगह पुरुषों ने ली शपथ, एक अधिकारी निलंबित