हल्द्वानी: 14 अगस्त को निकलेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा, तैयारियां शुरू

हल्द्वानी: 14 अगस्त को निकलेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा, तैयारियां शुरू

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस की नौ से 15 अगस्त तक होने वाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें यात्रा को सफल बनाने के लिए रूपरेखा बनाने के साथ ही जिम्मेदारियां भी तय की गईं। शुक्रवार को कमलुवागांजा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कालाढूंगी विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस की नौ से 15 अगस्त तक होने वाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें यात्रा को सफल बनाने के लिए रूपरेखा बनाने के साथ ही जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

शुक्रवार को कमलुवागांजा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कालाढूंगी विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को गांधी आश्रम, कठघरिया से शुरू होकर मुखानी चौराहे पर समाप्त होगी। इसमें कोटाबाग, कालाढूंगी, हल्द्वानी व रानीबाग के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए संघर्ष, त्याग, बलिदान दिया है जबकि भाजपा ने आरएसएस, जनसंघ, हिन्दू महासभा, मुस्लिम लीग आदि दलों से अंग्रेजों की मंशानुसार देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाया और स्वतंत्रता संग्राम में बाधा पैदा की।

यात्रा प्रभारी हेमंत बगडवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में 9 अगस्त को हल्द्वानी से शुरू होकर 15 अगस्त को रामनगर में समाप्त होगी। उन्होंने 14 अगस्त की कालाढूंगी में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी तय की गई। इस दौरान नीमा भट्ट, कानू बिष्ट, राधा चौधरी, दिनेश बधानी, दीप सती,  गोविंद गोस्वामी, विक्रम सामंत, प्रदीप नेगी, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, विशाल भोजक,  भास्कर पडलिया आदि मौजूद थे।