गुटेरेस ने इथियोपिया में सभी पक्षों से युद्ध विराम का किया आह्वान

गुटेरेस ने इथियोपिया में सभी पक्षों से युद्ध विराम का किया आह्वान

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इथियोपिया में सभी पक्षों से तुरंत लड़ाई बंद कर युद्ध विराम करने का आह्वान किया है। गुटेरेस इस समय कोलंबिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने बुधवार देर रात ट्वीट कर कहा, “कोलम्बिया में शांति प्रक्रिया ने मुझे इथियोपिया में हो रही लड़ाई से …

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इथियोपिया में सभी पक्षों से तुरंत लड़ाई बंद कर युद्ध विराम करने का आह्वान किया है। गुटेरेस इस समय कोलंबिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने बुधवार देर रात ट्वीट कर कहा, “कोलम्बिया में शांति प्रक्रिया ने मुझे इथियोपिया में हो रही लड़ाई से देश को बचाने के लिए सभी पक्षों से बिना शर्त और तत्काल संघर्ष विराम की अपील करने के लिए प्रेरित किया।” इससे पहले इसी महीने इथियोपिया की संसद ने राजधानी अदीस अबाबा की ओर बढ़ रहे पॉपुलर फ्रंट के विद्रोहियों से जनता की रक्षा के लिए छह महीने के आपातकाल लगाने की घोषणा की। जिसके बाद कई देशों ने वहां से अपने राजनयिकों को वापस बुला शुर कर दिया।

इसे भी पढ़ें…

पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर