गुना मुठभेड़ के आरोपियों के दिग्विजय के साथ संबंधों की होनी चाहिए जांच- विष्णुदत्त शर्मा

गुना मुठभेड़ के आरोपियों के दिग्विजय के साथ संबंधों की होनी चाहिए जांच- विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुना में पुलिस के साथ मुठभेड़ के आरोपियों की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के साथ संबंधों की जांच की मांग की है। शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान सवाल उठाया कि गुना जिले के राघौगढ़ किले से …

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गुना में पुलिस के साथ मुठभेड़ के आरोपियों की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के साथ संबंधों की जांच की मांग की है। शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान सवाल उठाया कि गुना जिले के राघौगढ़ किले से लगे गांव के लोग किसके संरक्षण में किले से जुड़े हैं। इतनी बड़ी संख्या में हथियार पाए गए, दुर्दांत अपराधी पुलिस पर गोलियां बरसा रहे थे। इतने हथियार कहां से आए और किसके संरक्षण में आए।

उन्होंने सिंह से जवाब मांगा कि उनका दुर्दांत अपराधियों के साथ क्या संबंध है। शर्मा ने कहा कि स्थानीय लोगों का आरोप है कि राघौगढ़ किले से जुड़े लोगों की इस प्रकार की लंबे समय से आदत है। उन्हें हमेशा संरक्षण मिलता है। उन्होंने ये भी कहा कि सिंह के आरोपियों से संबंध की जांच एजेंसियों को भी जांच करनी चाहिए। राघौगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सिंह का क्षेत्र है। वर्तमान में उनके पुत्र जयवर्धन सिंह यहां से विधायक हैं।

इसे भी पढ़ें- मुठभेड़ के आरोपियों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर