लौकी का रस आपकी सेहत के लिए है रामबाण, जानें इसके फायदे

लौकी का रस आपकी सेहत के लिए है रामबाण, जानें इसके फायदे

लोगों के सुबह की शुरूआत चाय-कॉपी से होती है और रात में भी कुछ लोग चाय या कॉफी पीकर सोते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं अगर इसकी बजाय आप लौकी का रस पीते हैं, तो ये आपकी सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाता है। हालांकि, …

लोगों के सुबह की शुरूआत चाय-कॉपी से होती है और रात में भी कुछ लोग चाय या कॉफी पीकर सोते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं अगर इसकी बजाय आप लौकी का रस पीते हैं, तो ये आपकी सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाता है। हालांकि, लौकी का टेस्ट आपको जरूर खराब लग सकता है, लेकिन ये आपकी हेल्थ के लिए बहुत काम का होता है। तो अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो चाय-कॉफी की बजाय लौकी का रस पीना शुरू कर दें। आज हम आपको लौकी के रस का फायदे बताने जा रहे हैं। तो चलिए इसके फायदों के बारे में जानते है।

ये भी पढे़ं- Health Tips: डेंगू की रोकथाम के लिए कीवी फल है रामबाण, जानिए इसके अचूक फायदे

अगर आप सुबह उठकर वर्कआउट करते हैं, तो लौकी का रस पिएं। इससे आपको बहुत फायदा होगा। दरअसल, लौकी के रस में नेचुरल शुगर होता है, जो ग्लाइकोजीन स्तर को बनाए रखने में मददगार है। इसके साथ ही ये कार्बोहाइड्रेट की कमी को भी पूरा करते हैं। वहीं अगर आपको यूरिन इंफेक्शन की समस्या है और आप जलन या फिर दर्द को महसूस करते हैं, तो इसके लिए आप लौकी का रस पी सकते हैं। दरअसल, यूरीन में एसिड की मात्रा बढ़ जाने पर जलन और दर्द की समस्या हो जाती है, जबकि लौकी का रस इस अम्लीयता को कम करता है। इससे जलन और दर्द से आराम मिलता है।

अगर खाली पेट लौकी के जूस का सेवन किया जाए, तो इससे शरीर को ताजगी का एहसास होता है। दरअसल, लौकी में 98 फीसदी पानी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। ऐसे में लौकी के रस को पीने से शरीर की अंदरूनी गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है, उनके लिए भी लौकी का रस बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, लौकी के रस में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है। इससे कब्ज से बहुत जल्दी राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य रहेगा फिट जब खाएंगे सफेद मिर्च, इससे मिलेंगे आपको तमाम फायदे