गूगल खास डूडल के साथ मना रहा है भारत की आजादी का जश्न

गूगल खास डूडल के साथ मना रहा है भारत की आजादी का जश्न

नई दिल्ली। गूगल ने हर बार की तरह इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बेहतरीन डूडल बनाया है। डूडल को देखकर ज़ाहिर हो रहा है कि गूगल भी इस मौके को काफी खास अंदाज़ में सेलिब्रेट कर रहा है। स्वतंत्रता दिवस 2022 के डूडल में पतंगों को देखा जा सकता है, जो कि भारत की …

नई दिल्ली। गूगल ने हर बार की तरह इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बेहतरीन डूडल बनाया है। डूडल को देखकर ज़ाहिर हो रहा है कि गूगल भी इस मौके को काफी खास अंदाज़ में सेलिब्रेट कर रहा है। स्वतंत्रता दिवस 2022 के डूडल में पतंगों को देखा जा सकता है, जो कि भारत की संस्कृति को दर्शा रही हैं।

आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर भारत में अमृत महोत्सव का जश्न मनाया जा रहा है, और इसी बीच गूगल ने भी हर बार की तरह इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बेहतरीन डूडल बनाया है। डूडल को देखकर ज़ाहिर हो रहा है कि गूगल भी इस मौके को काफी खास अंदाज़ में सेलिब्रेट कर रहा है।

स्वतंत्रता दिवस 2022 के डूडल में पतंगों को देखा जा सकता है, जो कि भारत की संस्कृति को दर्शा रही हैं, और डूडल में बने सभी भारत के लोग स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। इस डूडल में एक महिला पतंग बनाते हुए दिखाई दे रही है। इसके अलावा इसमें बच्चों को पतंग उड़ाते हुए भी दिखाया गया है। ये डूडल केरल की कलाकार नीति ने बनाया है, और इस खास मौके पर गूगल ने एक GIF बनाया है।

ये भी पढ़ें- Motorola Tab: तीन दिन बाद लॉन्च होगा ये शानदार टैबलेट, मिलेगी 7,700 mAh की दमदार बैटरी!, जानें फीचर्स