TMKOC फैंस के लिए खुशखबरी, फिर मां बनीं ‘Dayaben’ फेम दिशा वकानी

TMKOC फैंस के लिए खुशखबरी, फिर मां बनीं ‘Dayaben’ फेम दिशा वकानी

मुंबई। तारक मेहता उल्टा चश्मा शो के फैंस के लिए खुशखबरी आ रही है। सबकी पसंदीदा दयाबेन यानी दिशा वकानी दूसरी बार मां बन गई हैं। दिशा के घर बेटे का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस के भाई मयूर वकानी ने इस खबर को कंफर्म किया है। फिर से मामा बनने पर खुश दिशा के भाई …

मुंबई। तारक मेहता उल्टा चश्मा शो के फैंस के लिए खुशखबरी आ रही है। सबकी पसंदीदा दयाबेन यानी दिशा वकानी दूसरी बार मां बन गई हैं। दिशा के घर बेटे का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस के भाई मयूर वकानी ने इस खबर को कंफर्म किया है।

फिर से मामा बनने पर खुश दिशा के भाई मयूर

दिशा वकानी को फैंस मां बनने की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। एक बातचीत में मयूर वकानी ने कहा- मैं काफी खुश हूं फिर से अंकल बनने पर। 2017 में दिशा को लड़की हुई थी। अब वे फिर से मां बन गई हैं। मैं फिर मामा बन गया हूं। मैं बेहद खुश हूं। मयूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुंदर लाल का रोल प्ले करते हैं।

हो सकती है शो में वापसी

शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने हालिया बयान में कहा कि दयाबेन कैरेक्टर शो में लौट सकता है। उन्होंने कहा था- हमने शो में दयाबेन का ट्रैक इंट्रोड्यूस करने की सारी प्लानिंग कर ली है। मुझे नहीं पता दिशा शो में फिर लौटेंगी या नहीं। अब ये दिशा बेन हो या निशा बेन, हम दयाबेन के कैरेक्टर को शो में जरूर लेकर आएंगे। दूसरी तरफ दिशा के पति मयूर ने आश्वासन दिया है कि एक्ट्रेस शो में जरूर लौटेंगी।

दिशा ने साल 2017 में शो से मैटरनिटी ब्रेक लिया था। तब से लेकर आज तक एक्ट्रेस शो में नहीं लौटी हैं।

पढ़ें-Priyanka Chopra ने सेलिब्रेट किया अपनी मैनेजर का बर्थडे, भांगड़ा करती नजर आईं PC