मुंबई रहने वालों के लिए Good News, महाराष्ट्र सरकार ने इन घरों के लिए माफ किया प्रॉपर्टी टैक्स…

मुंबई रहने वालों के लिए Good News, महाराष्ट्र सरकार ने इन घरों के लिए माफ किया प्रॉपर्टी टैक्स…

मुंबई। मुंबई में रहने वालों अच्छी खबर आई है। मुंबई में 500 वर्ग फुट के घर पर प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देना होगा। 12 जनवरी को महाराष्ट्र कैबिनेट ने मुंबई में 500 वर्ग फुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने के फैसले को मंजूरी दी है। अब मुंबई शहर में रह रहे लोगों को …

मुंबई। मुंबई में रहने वालों अच्छी खबर आई है। मुंबई में 500 वर्ग फुट के घर पर प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देना होगा। 12 जनवरी को महाराष्ट्र कैबिनेट ने मुंबई में 500 वर्ग फुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने के फैसले को मंजूरी दी है। अब मुंबई शहर में रह रहे लोगों को राहत मिलेगी और इकोनॉमी सेगमेंट के घरों के मालिकों को सालाना बचत के रूप में ज्यादा फायदा होगा। प्रॉपर्टी टैक्स माफ होने से घरों की खरीदारी में तेजी आएगी।

राज्य की ठाकरे सरकार ने नए साल के मौके पर 1 जनवरी को ये एलान किया था कि 500 स्क्वायर फुट वाले घरों का प्रॉपर्टी टैक्स माफ किया जाएगा। इसकी सबसे पहले घोषणा 2017 के बीएमसी चुनाव के समय की गई थी और उसी समय शिवसेना ने लोगों से यह वादा किया था कि अगर फिर से वह चुनाव जीते तो 500 स्क्वायर फुट वाले घरों का प्रॉपर्टी टैक्स माफ किया जाएगा।

ये भी पढ़े-

USFDA ने दी ग्लेनमार्क के नेजल स्प्रे को मंजूरी, रायनाइटिस से मिलेगी राहत