ग्लेन मैक्सवेल व्हाइट वेडिंग के बाद तमिल रीति रिवाज से करेंगे शादी, हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने

ग्लेन मैक्सवेल व्हाइट वेडिंग के बाद तमिल रीति रिवाज से करेंगे शादी, हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन के साथ शादी कर ली थी। अब इसी महीने 27 मार्च को दोनों की शादी तमिल रीति रिवाज से भी होगी। विनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी की दो तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों प्यार का …

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन के साथ शादी कर ली थी। अब इसी महीने 27 मार्च को दोनों की शादी तमिल रीति रिवाज से भी होगी। विनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी की दो तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं। विनी रमन हरे एवं नारंगी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं ग्लेन मैक्सवेल एथनिक कुर्ता में दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए विनी रमन ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे अंतरंग नालंगु / हल्दी समारोह की एक छोटी सी झलक, शादी का सप्ताह शुरू हो गया है।’

आपको बता दें कि 18 मार्च 2022 को मैक्सवेल और विनी ने एक प्राइवेट सेरेमनी में व्हाइट वेडिंग की थी। इस शादी में उनके बेहद करीबी लोग शामिल हुए थे। अपनी शादी की तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

एक तस्वीर में मैक्सवेल और विनी रमन किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में वे एक-दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं।

आपको बता दें कि मैक्सवेल विनी को साल 2017 से ही डेट कर रहे थे। विनी बुरे वक्त में भी मैक्सवेल के साथ बनी रहीं। मानसिक रूप से परेशान हो चुके मैक्सवेल को विनी ने बाहर निकाला।

मैक्सवेल और विनी ने फरवरी 2020 में ही सगाई की थी। मेलबर्न में रहने वाली विनी रमन पेशे से फार्मासिस्ट हैं और एक तमिल परिवार से हैं। यही कारण है कि शादी तमिल परंपराओं के साथ आयोजित होगी। कुछ दिनों पहले तमिल भाषा में दोनों की शादी का विजिटिंग कार्ड भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी 15वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का प्रतिनिधित्व करते दिखाई देंगे। आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले से होगी। आरसीबी अपना पहला मैच 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

ये भी पढ़ें : Parineeti Chopra Photos : रेड ड्रेस में परिणीति चोपड़ा ने दिए कातिलाना पोज, बोलीं- ‘पुरानी दुनिया का रोमांस’

 

ताजा समाचार

स्वामी प्रसाद के बेटे अशोक कांग्रेस में हुए शामिल! प्रियंका गांधी के साथ वायरल हुई तस्वीर
घरेलू शेयर बाजार में तेजी, विशेष कारोबार के पहले सत्र में सेंसेक्स 42 अंक से अधिक चढ़ा
स्वाति मालीवाल का नया वीडियो आया सामने, सीएम आवास से बाहर निकाले जाते हुए दिखीं
मुरादाबाद : बुध बाजार के सौदर्यीकरण में कार्यदायी संस्था की लापरवाही से व्यापारियों में नाराजगी
कैसरगंज की लड़ाई ब्राह्मण बनाम ठाकुर पर आई, अभद्र टिप्पणी पर करन भूषण सिंह ने दी सफाई, जानें पूरा मामला
रामपुर : जिला अस्पताल के टीबी वार्ड की पुरानी इमारत में लगी आग, मची अफरा-तफरी