गाजियाबाद: 243 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, NCR में हो रही ऑन डिमांड सप्लाई

गाजियाबाद: 243 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, NCR में हो रही ऑन डिमांड सप्लाई

गाजियाबाद।  बुधवार को नंदग्राम थाना पुलिस ने 243 किलो गांजा सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह गांजा फलों के नीचे छिपाकर दूसरे राज्य से यहां तक लाया गया था। बरामद हुए गांजे की कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है। SP सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया, गांजे से भरा एक कैंटर आंध्र …

गाजियाबाद।  बुधवार को नंदग्राम थाना पुलिस ने 243 किलो गांजा सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह गांजा फलों के नीचे छिपाकर दूसरे राज्य से यहां तक लाया गया था। बरामद हुए गांजे की कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई गई है।

SP सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया, गांजे से भरा एक कैंटर आंध्र प्रदेश से लाया गया था। जिसे आज सुबह नंदग्राम थाना क्षेत्र में भट्टा नंबर–पांच रोड से पकड़ा गया है। आरोपियों की पहचान फरीद निवासी गोविंदपुरी मोदीनगर, सलीम निवासी चरथावल मुजफ्फरनगर और गौरव वाल्मीकि निवासी नई बस्ती गाजियाबाद के रूप में हुई है।

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया गया कि आंध्र प्रदेश राज्य से बड़ी गाड़ी में गांजा छिपाकर लाकर गाजियाबाद के आसपास के क्षेत्र में आन डिमांड सप्लाई करते हैं।

पढ़ें- मेरठ पुलिस ने पकड़ा तीन लाख रुपये का गांजा, दो आरोपित मौके से फरार