41 वर्ष की हुईं पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया

41 वर्ष की हुईं पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया आज 41 वर्ष की हो गयी है। 27 अगस्त 1980 को केरल के कोच्चि में जन्मीं नेहा धूपिया ने अपने अभिनय जीवन की शुरूआत रंगमंच से की। वर्ष 2002 में नेहा धूपिया ने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया, जिसमे वह प्रथम चुनी …

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया आज 41 वर्ष की हो गयी है। 27 अगस्त 1980 को केरल के कोच्चि में जन्मीं नेहा धूपिया ने अपने अभिनय जीवन की शुरूआत रंगमंच से की। वर्ष 2002 में नेहा धूपिया ने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया, जिसमे वह प्रथम चुनी गयी।

Miss India Tiaras designed by Reena Ahluwalia — REENA AHLUWALIA

नेहा धूपिया ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म कयामत से की। इस फिल्म में नेहा के अपोजिट अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।

Qayamat

वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म जूली नेहा धूपिया के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मो में शुमार की जाती है। इस फिल्म में नेहा ने सेक्स वर्कर की भूमिका निभायी थी। फिल्म मे अपने दमदार अभिनय से उन्होंने न सिर्फ दर्शको बल्कि समीक्षको का भी दिल जीत लिया।

neha dhupiya on sex and shahrukh | बॉक्स ऑफिस पर सेक्स और शाहरुख बिकता है: नेहा धूपिया | Hindi News, मनोरंजन

वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म शीशा में नेहा ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 2018 में नेहा धूपिया ने अभिनेता अंगद बेदी के साथ शादी कर ली।

B'day Spl में जानिए करोड़ों की संपत्ति की मालकिन नेहा धूपिया एक फिल्म का कितना करती हैं चार्ज | Know how much Neha Dhupia charges for a film - Oneindia Hindi

नेहा धूपिया के करियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में कुछ है..क्या कूल है हम,गरम मसाला,चुप चुप के,एक चालीस की लास्ट लोकल,सिंह इज किंग, दे दना दन, दस कहानियां,एक्शन रिप्ले और फंस गये रे ओबामा, तुम्हारी सुलु, देवी आदि।

Neha Dhupia Wiki, Biography, Age, Images, Movies - News Bugz