सूडान में बाढ़ के कारण 250 से अधिक गांव तबाह, मरने वालों की संख्या बढ़कर 146 हुई

खार्तूम। सूडान में भारी बारिश से आई अचानक बाढ़ में मृतकों की संख्या 146 तक पहुंच गई है। देश की नागरिक सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को यह जानकारी दी। परिषद ने कहा, “देश में 21 सितंबर लगातार मूसलाधार बारिश से आई अचानक बाढ़ में 146 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 122 लोग घायल …

खार्तूम। सूडान में भारी बारिश से आई अचानक बाढ़ में मृतकों की संख्या 146 तक पहुंच गई है। देश की नागरिक सुरक्षा परिषद ने गुरुवार को यह जानकारी दी। परिषद ने कहा, “देश में 21 सितंबर लगातार मूसलाधार बारिश से आई अचानक बाढ़ में 146 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 122 लोग घायल हो गए तथा इस दौरान करीब 2,741 मवेशियों की भी मौत हो गई।”

उसने कहा कि भारी वर्षा से करीब 54,758 घर, 298 दुकानें, लगभग 101,193 हेक्टेयर कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जून के अंत से शुरू हुई भारी बारिश से उत्तरी, मध्य और पश्चिमी सूडान के 250 से अधिक गांव जून तबाह हो गए हैं। सूडानी मंत्रिपरिषद ने 21 अगस्त को छह बाढ़ प्रभावित राज्यों नील नदी, गीज़ीरा, व्हाइट नाइल, वेस्ट कोर्डोफ़ान, दक्षिण दारफुर और कसाला में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अनुसार, जून से अब तक सूडान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से लगभग 1,36,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- चीन ने बनाया 10 मिनट में वायरस की पहचान करने वाला फेस मास्क, जानिए इसकी विशेषताएं