Afghanistan Flood : अफगानिस्तान में भूकंप के बाद बाढ़ का कहर, 400 लोगों की मौत

Afghanistan Flood : अफगानिस्तान में भूकंप के बाद बाढ़ का कहर, 400 लोगों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान में लगातार बारिश के कारण हाल ही में आई बाढ़ में 400 लोग मारे गए हैं। इसकी पुष्टि तालिबान सरकार ने की है। टोलो न्यूज ने बताया कि बाढ़ ने कुनार, नंगरहार, नूरिस्तान, लगमन, पंजशीर, परवन, काबुल, कपिसा, मैदान वर्दक, बामियान, गजनी, लोगर, समांगन, तखर, पक्तिया, सर-ए-पुल, खोस्त और दाइकुंडी प्रांतों के साथ-साथ …

काबुल। अफगानिस्तान में लगातार बारिश के कारण हाल ही में आई बाढ़ में 400 लोग मारे गए हैं। इसकी पुष्टि तालिबान सरकार ने की है। टोलो न्यूज ने बताया कि बाढ़ ने कुनार, नंगरहार, नूरिस्तान, लगमन, पंजशीर, परवन, काबुल, कपिसा, मैदान वर्दक, बामियान, गजनी, लोगर, समांगन, तखर, पक्तिया, सर-ए-पुल, खोस्त और दाइकुंडी प्रांतों के साथ-साथ सालंग क्षेत्रों को प्रभावित किया।

प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के उप मंत्री मावलवी शरफुद्दीन मुस्लिम ने बुधवार को एक बयान में कहा, “घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया गया है। बाढ़ में जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें खाली करा लिया गया है और टेंट मुहैया कराया गया है।”

बयान में कहा गया है कि बाढ़ से आर्थिक नुकसान भी हुआ है। 2022 में, अफगानिस्तान में प्राकृतिक आपदाओं से 30,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

ये भी पढ़ें : Earthquake : विनाशकारी भूकंप से तबाह हुआ अफगानिस्तान, तालिबान ने अंतर्राष्ट्रीय मदद की लगाई गुहार

ताजा समाचार

बरेली: पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार BSP में शामिल, कांग्रेस का छोड़ा दामन
लखनऊ: कारोबारियों ने की प्रशासन से अपील, कहा- नहीं जमा कराएं लाइसेंसी असलहे, मांगी छूट, बताई यह मजबूरी... 
Banda: मुख्तार, अतीक व अशरफ के लिए काल बना रमजान माह; तीनों की मौतों में हैं और भी समानताएं...जानें
बहराइच: दुलारपुर के टोल प्लाजा से जनता को हो रहा नुकसान, समस्या भांप विधान परिषद सदस्य ने केंद्रीय सड़क मंत्री को भेजा पत्र 
पीलीभीत: लापरवाही...बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफना दिए गोवंश के शव, मौत की वजह भी नहीं जानी, जानिए पूरा मामला
पीलीभीत: डकैती में एक और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली, जानिए पूरा मामला