वित्त प्रौद्योगिकी

वित्त प्रौद्योगिकी

वित्त की दुनिया में प्रौद्योगिकी बड़ा बदलाव ला रही है और प्रौद्योगिकी को अपनाने में भारत दुनिया में सबसे आगे है। प्रौद्योगिकी दुनिया के साथ अनुभवों और विशेषज्ञता को साझा करने तथा दुनिया से सीखने की तरफ भारत का हमेशा रुझान रहा है। देश में फिनटेक (वित्तीय प्रोद्योगिकी) उद्योग बड़े पैमाने पर बढ़ा है यानि …

वित्त की दुनिया में प्रौद्योगिकी बड़ा बदलाव ला रही है और प्रौद्योगिकी को अपनाने में भारत दुनिया में सबसे आगे है। प्रौद्योगिकी दुनिया के साथ अनुभवों और विशेषज्ञता को साझा करने तथा दुनिया से सीखने की तरफ भारत का हमेशा रुझान रहा है। देश में फिनटेक (वित्तीय प्रोद्योगिकी) उद्योग बड़े पैमाने पर बढ़ा है यानि आम भारतीय ने डिजिटल भुगतान और ऐसी प्रौद्योगिकियों को अपनाकर हमारी फिन-टेक इको-प्रणाली पर बहुत भरोसा जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फिनटेक स्टार्टअपो पर आयोजित ‘इन्फिनिटी फोरम’ के उद्घाटन अवसर पर कहा कि मुद्रा के इतिहास में व्यापक बदलाव दिखे हैं। जैसे-जैसे मानव का क्रमिक विकास हुआ है, उसी तरह हमारे लेन-देन के स्वरूप का भी विकास हुआ है। भारत में पिछले वर्ष पहली बार मोबाइल द्वारा भुगतान ने एटीएम नकद निकासी को पीछे छोड़ दिया। पूर्ण रूपेण डिजिटल बैंक बिना किसी बैंक शाखा के, अब एक वास्तविकता हैं और एक दशक से भी कम समय ये बहुत आम हो जाएंगे। प्रधानमंत्री ने फिनटेक पहलों को फिनटेक क्रांति बनाए जाने की अपील करते हुए कहा कि यह क्रांति देश में प्रत्येक नागरिक को वित्तीय सशक्तिकरण को हासिल करने में मदद करेगी।

पहले विकास को पूरी दुनिया में फैलने में दशकों लगते थे, लेकिन भूमंडलीकरण के इस युग में ऐसा नहीं होता। चीजों की अदला-बदली से लेकर धातु तक, फिर सिक्कों से नोटों तक, फिर चेक से कार्ड तक होते हुए आज हम यहां पहुंच चुके हैं। वित्तीय समावेशन फिनटेक क्रांति का वाहक है और यह चार स्तंभों आय, निवेश, बीमा और संस्थागत क्रेडिट पर काम कर रहा है। भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस दुनिया के लोगों के जीवन में सुधार ला सकते हैं।

इसलिए आम लोगों ने डिजिटल भुगतान और इस तरह की प्रौद्योगिकियों को अपना कर फिनटेक इकोसिस्टम पर अपना विश्वास जताया है। वित्त और प्रौद्योगिकी का संगम भारत के भावी विकास का एक अहम हिस्सा होगा। हमारा लक्ष्य न सिर्फ भारत को, बल्कि पूरी दुनिया को बेहतरीन अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवाएं प्रदान करेगा। कह सकते हैं कि भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस दुनिया के लोगों के जीवन में सुधार ला सकते हैं।

भारत ने दुनिया को यह दिखा दिया है कि पूरी दुनिया को लाभ पहुंचाने में भारत के फिनटेक के पास अपार क्षमता है। चूंकि फिनटेक का दायरा बढ़ता जा रहा है। लोगों ने इस पर भरोसा भी जताया है, इसलिए जरुरी है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इसमें लोगों के हित सुरक्षित रहें।