फर्रुखाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत, हत्या का लगा आरोप

फर्रुखाबाद: संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत, हत्या का लगा आरोप

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। एक 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां ने सौतन पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव कलुआपुर सानी निवासी अतुल कुमार की शादी कुइयांधीर निवासी कविता के साथ वर्ष 2008 में हुई …

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। एक 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां ने सौतन पर पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव कलुआपुर सानी निवासी अतुल कुमार की शादी कुइयांधीर निवासी कविता के साथ वर्ष 2008 में हुई थी। पति से विवाद होने पर वह 2012 में मायके में जाकर रहने लगे। उसका बेटा दक्ष (12) दादी कृष्णा देवी के पास रहता था। अतुल ने 2021 में दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से एक बेटी है। कुछ समय से दक्ष बीमार था। उसका इलाज चल रहा था।

दादी चार दिन पहले दिल्ली में रहने वाले छोटे बेटे के पास चली गई थीं। सोमवार को दक्ष की मौत हो गई। इसकी जानकारी दक्ष की मां कविता और दादी कृष्णा देवी को मिली। सोमवार शाम आई मां ने अपनी सौतन पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। अत‌ुल का कहना है कि पुत्र दक्ष बचपन से बीमार चल रहा था। उसकी बीमारी से मौत हुई है। जो आरोप लगाया जा रहा है वह गलत है।

यह भी पढ़ें-रायबरेली : एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते लेखपाल को पकड़ा