फर्रुखाबाद: पत्नी की हत्या कर पति ने खुद बुलाई पुलिस, जानिये क्या है पूरा मामला

फर्रुखाबाद: पत्नी की हत्या कर पति ने खुद बुलाई पुलिस, जानिये क्या है पूरा मामला

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। पुत्री को बहनोई के घर छोड़ आने पर रात में दंपति में विवाद हो गया। गुस्साएं पति ने धारदार हथियार से गर्दन काट कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यूपी 112 पर पति ने खुद घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पति को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा …

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। पुत्री को बहनोई के घर छोड़ आने पर रात में दंपति में विवाद हो गया। गुस्साएं पति ने धारदार हथियार से गर्दन काट कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यूपी 112 पर पति ने खुद घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पति को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पिता ने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर नगला निवासी सुनील कठेरिया की पत्नी किरन (38) करीब 5 दिन पूर्व पुत्री को कमालगंज के गांव भूलनपुर निवासी पति के बहनोई के घर छोड़ आई थी। इसको लेकर दंपति में सोमवार रात विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ा कि सुनील ने धारदार हथियार से पत्नी किरन की गर्दन काट दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पति को हिरासत में लिया। उसके पास से धारदार हथियार भी बरामद किया।

पुलिस ने शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव गुलाब निवासी किरन के पिता जगपाल को घटना की जानकारी दी। मंगलवार को पिता मौके पर पहुंचे।  उन्होंने पुलिस को बताया कि पुत्री किरन ने सात साल पूर्व तीन बच्चों को पहले पति के पास छोड़कर सुनील से कोर्ट मैरिज कर ली थी। सुनील की पत्नी भी दो बच्चों को छोड़कर चली गई थी। दोनों लोगों की यह दूसरी शादी थी। जगपाल की तहरीर पर पुलिस ने सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस कई बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है।

आसपास के लोगों का कहना है कि सुनील अलीगढ़ में सब्जी की दुकान लगाता था। कुछ दिन से वह पत्नी के रवैया से नाराज था। दोनों में पहले कई बार कहासुनी हो चुकी थी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारण को पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है

यह भी पढ़ें-हल्द्वानी: 11 डंपर स्वामियों ने लिए नवीनीकरण फार्म, बाद में लौटाए