पंजाब में कंगना रनौत की कार पर किसानों ने किया हमला, एक्ट्रेस ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

पंजाब में कंगना रनौत की कार पर किसानों ने किया हमला, एक्ट्रेस ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन्हीं बयानों के चलते कंगना पर कई केस भी चल रहे हैं। बता दें, पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस किसानों को टारगेट करती आई हैं जिसके चलते आज जब एक्ट्रेस पंजाब पहुंचीं तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन्हीं बयानों के चलते कंगना पर कई केस भी चल रहे हैं। बता दें, पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस किसानों को टारगेट करती आई हैं जिसके चलते आज जब एक्ट्रेस पंजाब पहुंचीं तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया।

कंगना रनोट ने सोशल मीडिया स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि ‘जैसे ही उन्होंने पंजाब में कदम रखा, भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। वे लोग कह रहे हैं कि वे किसान हैं।’ कंगना को किसानों के गुस्से का शिकार इसलिए होना पड़ रहा है क्योंकि उन पर किसानों को खालिस्तानी आतंकवादी कहने का आरोप लगा है।

याद दिला दें कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे उस दौरान भी कंगना रनौत ने किसानों पर विवादित टिप्पणियां की थीं, जिसके चलते आज पंजाब में किसानों ने उनपर हमला किया।

वीडियो शेयर करते हुए कंगना कह रही हैं कि मैं अभी हिमाचल से निकली हूं, क्योंकि मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। यहां पंजाब में आते ही भीड़ ने मुझे रोक लिया है। वो खुद को किसान कह रहे हैं। गंदी गालियां दे रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तो इस देश में सरेआम इस तरह की मॉब लिंचिंग हो रही है। अगर मेरे साथ सिक्योरिटी न हो तो मेरे साथ क्या होगा। यह अविश्वसनीय है। ये क्या व्यवहार है। इतनी सारी पुलिस है फिर भी मुझे निकलने नहीं दिया जा रहा है। बहुत से लोग मेरे नाम से राजनीति खेल रहे हैं। उसी का नतीजा है कि पूरी तरह से भीड़ ने मेरी गाड़ी को घेर लिया है। अगर यहां पुलिस न हो तो यहां खुलेआम लिंचिंग हो।

पढ़ें- बिग बी ने ट्वीट कर फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ के लिए कही ये खास बात…

आपको बता दें, भीड़ ने कंगना को 1 घंटे तक रोके रखा था। काफी जद्दोजहद के बाद कंगना को भीड़ ने जाने दिया। इसके बाद कंगना ने एक और वीडियो शेयर किया। जिसमें वो अपने फैंस को अपने सुरक्षित होने की जानकारी दे रही थीं।