Rampur Bypoll : बिलासपुर में दिव्यांग महिला और बुजुर्ग की पिटाई, भड़के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

Rampur Bypoll : बिलासपुर में दिव्यांग महिला और बुजुर्ग की पिटाई, भड़के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

 बिलासपुर (रामपुर),अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव के मतदान के चलते क्षेत्र के मानपुरओझा बंगाली कालोनी में बवाल हो गया। मतदान केंद्र पर एक दिव्यांग महिला और बुजुर्ग को गालियां देते हुए दरोगा ने डंडे बरसाने शुरू कर दिए, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। राज्यमंत्री बलदेव औलख …

 बिलासपुर (रामपुर),अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव के मतदान के चलते क्षेत्र के मानपुरओझा बंगाली कालोनी में बवाल हो गया। मतदान केंद्र पर एक दिव्यांग महिला और बुजुर्ग को गालियां देते हुए दरोगा ने डंडे बरसाने शुरू कर दिए, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। विरोध में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।

राज्यमंत्री बलदेव औलख के लाख समझाने पर भी लोग नहीं माने। कई घंटे बहिष्कार से अफसरों में खलबली मची रही। सुबह मतदान शांति पूर्वक चल रहा था।  आठ बजे के बाद मानपुर ओझा के मतदान केंद्र पर लाइन लगी थी। एक दिव्यांग महिला और बुजुर्ग लाइन में लगे थे। आरोप है कि एक दरोगा ने पहले किसी बात पर गालियां दीं। विरोध करने पर दरोगा ने दिव्यांग महिला और बुजुर्ग पर डंडे बरसाने शुरू कर दिया। दिव्यांग और बुजुर्ग की पिटाई होते देख पूरा गांव एकत्र हो गया। लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया और एक जगह पर एकत्र होकर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ रोष जताने लगे।

ग्रामीणों ने किया मतदान की बहिष्कार

सूचना मिलने पर राज्यमंत्री बलदेव औलख मौके पर पहुंचे उन्होंने गांव वालों को बहुत समझाने की कोशिश की। गांव वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। राज्यमंत्री ने कहा कि दरोगा रामपुर का नहीं है, कहीं बाहर से ड्यूटी पर आया है। अगर रामपुर का होता तो तत्काल एसपी से कहकर वे सस्पेंड करा देते। दरोगा जहां से भी ड्यूटी से आया है, वहां के एसपी से कहकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस तरह से कई घंटे तक मतदान का बहिष्कार रहा।

ये भी पढ़ें : रामपुर : भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक में बोले नकवी, अपने मताधिकार का करे इस्तेमाल