देहरादून: डेंगू की रफ्तार बढ़ी, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

देहरादून, अमृत विचार। जिला प्रशासन, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के कई प्रयासों के बाद भी डेंगू बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। डेंगू मरीजों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। जिले में बीते दिन 21 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में …

देहरादून, अमृत विचार। जिला प्रशासन, नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग के कई प्रयासों के बाद भी डेंगू बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है। डेंगू मरीजों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। जिले में बीते दिन 21 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बाकी 16 मरीज घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। दूसरी ओर जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर नगर निगम और स्वास्थ विभाग की टीमों द्वारा राजधानी के साथ ही देहात क्षेत्रों में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।

जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि डेंगू संक्रमण रोकने को लेकर तमाम एहतियाती कदम उठा लिए गए हैं। डेंगू संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा सके, इसके लिए जिला अस्पताल कोरोनेशन समेत तमाम सरकारी अस्पतालों में डेंगू वार्ड खोले गए हैं। जहां अतिरिक्त बेड की व्यवस्था के साथ ही इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। किसी को बुखार के साथ ही डेंगू के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल अस्पताल में जाकर जांच कराएं और उपचार लें।