नाइजीरिया नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 29 हुई, 14 अन्य अभी भी लापता

नाइजीरिया नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 29 हुई, 14 अन्य अभी भी लापता

लागोस। नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कानो में नाव पलटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। सूचना आयुक्त मुहम्मद गरबा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब तक कुल 29 शव मिले हैं जिनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं के हैं। जबकि 14 अन्य अभी भी लापता हैं। यह …

लागोस। नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कानो में नाव पलटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। सूचना आयुक्त मुहम्मद गरबा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब तक कुल 29 शव मिले हैं जिनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं के हैं। जबकि 14 अन्य अभी भी लापता हैं।

यह दुर्घटना कानो प्रांत के बगवई शहर में मंगलवार को हुई थी। श्री गरबा ने कहा कि सात लोगों को बचाया गया है उनका एक स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय सरकार ने घटना की जांच और भविष्य में इस तरह घटनाओं की पुनरावृति को रोकने के लिए एक समिति का गठन किया है।

इस बीच नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने नाव दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और इसे दर्दनाक हादसा बताया। उन्होंने राज्य सरकार की सभी संघीय एजेंसियों को सहयोग का आश्वासन दिया है। बचाव अभियान जारी है। प्रांतीय सरकार के एक बयान के मुताबिक बगवई शहर की ओर जा रही नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण यह दुर्घटना घटी। दुर्घटना के समय नाव में 50 लोग सवार थे।