Commonwealth Games 2022 Day 9 : भारत के लिए आज दांव पर 24 मेडल, देखें पूरा शेड्यूल

Commonwealth Games 2022 Day 9 : भारत के लिए आज दांव पर 24 मेडल, देखें पूरा शेड्यूल

बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज (6 अगस्त) 9वां दिन है। भारत के लिए आज कुल 24 मेडल दांव पर रहेंगे। इनमें सबसे ज्यादा नौ मेडल रेसलिंग में आने की उम्मीद हैं। हालांकि इसके लिए सभी भारतीय पहलवानों को क्वालिफाइंग राउंड से गुजरना होगा। पहलवानों में विनेश फोगाट भी …

बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आज (6 अगस्त) 9वां दिन है। भारत के लिए आज कुल 24 मेडल दांव पर रहेंगे। इनमें सबसे ज्यादा नौ मेडल रेसलिंग में आने की उम्मीद हैं। हालांकि इसके लिए सभी भारतीय पहलवानों को क्वालिफाइंग राउंड से गुजरना होगा। पहलवानों में विनेश फोगाट भी अपना दम दिखाती नजर आएंगी। जबकि बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का भी आज मुकाबला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इंग्लैंड से सेमीफाइनल खेलेगी।

आपको बता दें कि भारत ने 8वें दिन छह मेडल अपने नाम किए, जो रेसलिंग में आए। इस दौरान भारतीय रेसलर्स ने तीन गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। अब तक भारत ने नौ गोल्ड समेत कुल 26 मेडल अपने नाम किए हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में नौवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है। सभी समय भारतीय मानक समय के अनुसार।

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:
महिला एफ55-57 गोला फेंक फाइनल: पूनम शर्मा, शर्मिलाम, संतोष- 2:50 बजे
महिला 10,000 मीटर पैदल चाल फाइनल: प्रियंका, भावना जाट- दोपहर 3 बजे
पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल: अविनाश साबले- 4:20 बजे
महिलाओं की 4 गुणा 100 मीटर रिले पहला दौर: हिमा दास, दुती चंद, श्रबनी नंदा, एनएस सिमी- 4:45 बजे महिला हैमर थ्रो फाइनल: मंजू बाला- 11:30 बजे पुरुषों की 5000 मीटर फाइनल: अविनाश साबले – 12:40 बजे

बैडमिंटन:
महिला एकल क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधु 4:20 बजे
महिला एकल क्वार्टर फ़ाइनल: आकर्षी कश्यप शाम 6 बजे
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: लक्ष्य सेन- रात 10 बजे
पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल: किदांबी श्रीकांत- रात 10 बजे
महिला युगल क्वार्टर फ़ाइनल: त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद- रात 10:50 बजे
पुरुष युगल क्वार्टर फ़ाइनल- सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी – रात 11:40 बजे

मुक्केबाजी:
महिला(45-48 किग्रा) सेमीफाइनल: नीतू – दोपहर 3 बजे
पुरुषों का फ्लाईवेट (48 किग्रा-51 किग्रा) सेमीफाइनल: अमित पंघाल 3:30 बजे
महिला लाइट फ्लायवेट (48 किग्रा -50 किग्रा) सेमीफाइनल: निकहत जरीन 7:15 बजे
महिला लाइटवेट (57 किग्रा -60 किग्रा): जैस्मीन – 8 बजे
पुरुष वेल्टरवेट (63.5 किग्रा-67 किग्रा): रोहित टोकस – दोपहर 12:45 बजे
सुपर हैवीवेट (92 किग्रा से अधिक): सागर 1:30 बजे

क्रिकेट:
भारत और इंग्लैंड के बीच महिला टी20 सेमीफाइनल- दोपहर 3:30 बजे

लॉन बॉल्स
पुरुष फोर स्वर्ण पदक मैच- भारत बनाम आयरलैंड – शाम 4:30 बजे

स्क्वाश
पुरुष युगल क्वार्टरफ़ाइनल: वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह – शाम 5:15 बजे
मिश्रित युगल सेमीफाइनल: दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल – शाम 6:45 बजे

हॉकी:
भारतीय पुरुष टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल – रात 10:30 बजे

टेबल टेनिस:
महिला युगल, अंतिम 16 दौर : अकुला श्रीजा/ रीथ टेनिसन- दोपहर 2 बजे महिला युगल, अंतिम 16 दौर : मनिका बत्रा/दीया पराग चितले- दोपहर 2 बजे मिश्रित युगल सेमीफाइनल: अचंता शरथ कमल/अकुला श्रीजा- दोपहर 6 बजे पैरा पुरुष एकल वर्ग 3-5: कांस्य पदक मैच: राज अरविंदन अलगर- शाम 6:15 बजे पैरा महिला एकल वर्ग 3-5 कांस्य पदक मैच: सोनलबेन पटेल- दोपहर 12:15 पूर्वाह्न पैरा महिला एकल वर्ग 3-5 स्वर्ण पदक मैच: भाविना पटेल – दोपहर एक बजे

कुश्ती (तीन बजे से) :
पुरुषों फ्रीस्टाइल 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल: रवि कुमार पुरुषों फ्रीस्टाइल 97 किग्रा क्वार्टर फाइनल: दीपक नेहरा महिला फ्रीस्टाइल 76 किग्रा क्वार्टर फाइनल: पूजा सिहाग महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा (नोर्डिक प्रणाली)- विनेश फोगाट महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा (नोर्डिक प्रणाली) – पूजा गहलोत पुरुषों फ्रीस्टाइल 74 किग्रा क्वार्टर फाइनल

ये भी पढ़ें : साक्षी मलिक ने भी किया कमाल, गोंजालेज को चित कर जीता GOLD, भारत को कुश्ती में मिला दूसरा स्वर्ण