नवंबर में होंगे सीबीएसई के टर्म 1 के एग्जाम, डेटशीट जारी

नवंबर में होंगे सीबीएसई के टर्म 1 के एग्जाम, डेटशीट जारी

नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं के टर्म एग्जाम की डेट शीट का ऐलान किया है। कहा है कि 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक 10वीं और 1 से 22 दिसंबर तक 12वीं के पहले टर्म की परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसी के साथ सीबीएसई ने टर्म एग्जाम की …

नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं के टर्म एग्जाम की डेट शीट का ऐलान किया है। कहा है कि 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक 10वीं और 1 से 22 दिसंबर तक 12वीं के पहले टर्म की परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसी के साथ सीबीएसई ने टर्म एग्जाम की डेटशीट भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी कर दी है। बताते चलें कि इससे पहले सीबीएसई परीक्षाओं की एक फर्जी डेटशीट जारी की गई थी। जिसको लेकर तमाम छात्रों ने असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। हांलाकि अब सीबीएसई ने ऑफिशियल ऐलान कर दिया है।

दोनों टर्म में पूछे जाएंगे ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव प्रश्न

सीबीएसई अधिकारियों की माने तो इस बार सीबीएसई बच्चों से  टर्म-1 परीक्षा में केवल ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल पूछे जाएंगे। जबकि, टर्म 2 परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के प्रश्न हो सकते है।

यह है 10वीं का शेड्यूल
तारीख                    विषय

30 नवंबर:                सोशल साइंस
2 दिसंबर:                साइंस
3 दिसंबर:                होम साइंस
4 दिसंबर:                गणित
8 दिसंबर:                कंप्यूटर एप्लीकेशन
9 दिसंबर:                हिंदी
11 दिसंबर:              इंग्लिश

12वीं का शेड्यूल
तारीख                    विषय

1 दिसंबर:                सोशियोलॉजी
3 दिसंबर:                इंग्लिश
6 दिसंबर :               गणित
7 दिसंबर :               फिजिकल एजुकेशन
8 दिसंबर :               बिजनेस स्टडीज
9 दिसंबर :               ज्योग्राफी
10दिसंबर :              फिजिक्स
11 दिसंबर :             साइकोलॉजी
13 दिसंबर :             अकाउंटेंसी
14 दिसंबर :             केमिस्ट्री
15 दिसंबर :             इकोनॉमिक्स
16 दिसंबर :             हिंदी
17 दिसंबर :             पॉलिटिकल साइंस
18 दिसंबर :             बायोलॉजी
20 दिसंबर :             हिस्ट्री
21 दिसंबर :             कंप्यूटर साइंस / इनफॉर्मेशन प्रैक्टिस
22 दिसंबर :             होम साइंस

ताजा समाचार

Unnao: आवास विकास ओवरब्रिज न बनने से लगा रहता जाम… दिल्ली सहित अन्य राज्यों के वाहन करते पश्चिमी बंगाल तक आवागमन
प्रयागराज: जिले में निराश्रित गोवंश को संरक्षण प्रदान का योगी सरकार का सौ फीसदी लक्ष्य हुआ पूरा, जनता को मिली इस समस्या से निजात!
Farrukhabad: नवनिर्मित भवत की छत से गिरकर युवक की मौत…दोस्तों ने गाड़ दिया शव, चार हिरासत में
Video गोंडा: आग लगने से ट्रैक्टर जलकर राख, युवक झुलसा
इन चीज़ों को ट्रैवलिंग के दौरान रखें साथ, यात्रा का उठा पाएंगे लुत्फ
लखनऊ: BSP MLA राजू पाल हत्याकांड मामले में CBI कोर्ट ने किया सजा का एलान, 7 दोषियों को मिली उम्रकैद