Bypolls Results 2022 : आजमगढ़ से निरहुआ ने खिलाया कमल, जनता को दिया धन्यवाद

Bypolls Results 2022 : आजमगढ़ से निरहुआ ने खिलाया कमल, जनता को दिया धन्यवाद

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट रविवार को आएगा, इन दोनों ही सीटों पर बीते 23 जून को वोटिंग हुई थी। यहां वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। यूपी के आजमगढ़ से अखिलेश यादव और रामपुर सीट से …

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट रविवार को आएगा, इन दोनों ही सीटों पर बीते 23 जून को वोटिंग हुई थी। यहां वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे।

यूपी के आजमगढ़ से अखिलेश यादव और रामपुर सीट से आजम खान ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

लोकसभा उपचुवान में जीत के बाद निरहुआ ने पहली प्रतिक्रिया दी है। निरहुआ ने कहा कि “जनता की जीत! आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने बीजेपी को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है।”

निरहुआ 10,854 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां भी अब बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है।

बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ 11,740 वोट से आगे चल रहे हैं। हालांकि अभी 4 राउंड की गिनती बाकी है।

निरहुआ 7224 वोट से आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ 5,190 वोट से आगे चल रहे हैं।

दिनेश लाल निरहुआ 3033 वोट से आगे चल रहे हैं। हालांकि अभी यहां 10 राउंड की गिनती होनी है

बीजेपी प्रत्याशी 1935 वोट से आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ में बीजेपी और सपा के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। एक बार फिर यहां से बीजेपी 2409 वोट से आगे चल रही है।

सपा प्रत्याशी 826 वोट से आगे चल रहे हैं।

बीजेपी प्रत्याशी 1935 वोट से आगे चल रहे हैं।

जिले में बीजेपी और सपा के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। एक बार फिर यहां से बीजेपी 2409 वोट से आगे चल रही है।

सपा प्रत्याशी 826 वोट से आगे चल रहे हैं।

बीजेपी के बढ़त लगातार कम हो रही है। अब बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ 1,814 वोट से आगे चल रहे हैं। जो एक वक्त 7 हजार से ज्यादा वोट से लीड कर रहे थे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव लोकसभा उपचुनाव में गिनती के दौरान लखनऊ में पार्टी कार्यालय पहुंचे हैं।

दिनेश लाल निरहुआ 3,529 वोट से आगे चल रहे हैं।

निरहुआ 5,082 वोट से आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ में बीजेपी प्रत्यासी दिनेश लाल करीब 17 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद करीब 6200 वोट से आगे चल रहे हैं।

निरहुआ ने 6,093 वोट की बढ़त बनाई है। हालांकि एक वक्त यहां से सपा प्रत्याशी 9 हजार के करीब वोटों से आगे चल रहे थे।

बीजेपी प्रत्याशी 7,170 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं एक वक्त यहां सपा प्रत्याशी 9 हजार वोट से आगे चल रहे थे।

निरहुआ 7,040 वोट से आगे चल रहे हैं।

बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा है कि जनता ने इस बार आजमगढ़ सीट पर कमल खिलाने का मन बना लिया है।

आजमगढ़ में 15 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। 15 राउंड की गिनती के बाद यहां से बीजेपी के दिनेश लाल निरहुआ 5,033 वोट से आगे चल रहे हैं।

बीजेपी से पिछड़ने के बाद सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि अभी कोई चिंता की बात नहीं है। हम बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे।

निरहुआ 2530 वोट से आगे निकल गए हैं। यहां 15 राउंड की गिनते के बाद सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे थे।

बीजेपी प्रत्यासी निरहुआ आगे निकल गए हैं। यहां उन्होंने 15 राउंड की गिनते के बाद सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को पीछे छोड़ा है

उपचुनाव के दौरान 15 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। यहां सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने 3,050 वोट से आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 5,336 वोट से आगे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ चल रहे हैं।

धर्मेंद्र यादव ने कहा है कि अभी तो लीड कम है, समय के साथ ये लीड और बड़ी होते जाएगी। हम यहां पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे।

आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी लागातर अपनी बढ़त को बढ़ाते जा रहे हैं।

सपा प्रत्याशी 4,227 वोट से आगे चल रहे हैं। उनके बाद करीब 10 हजार वोट की लीड थी। लेकिन दसवें राउंड की गिनते के बाद ये लीड लगातार कम होती जा रही है।

धर्मेंद यादव 8578 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां सपा को अब तक 42,297, बीजेपी 32,982 और बसपा 33,719 वोट से आगे हैं।

आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने 4917 वोट की बढ़त बना ली है।

सपा प्रत्याशी एक बार फिर से आगे हो गए हैं। यहां से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 150 वोट से आगे हो गए हैं।

धर्मेंद्र यादव शुरूआती के बाद तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। यहां बीजेपी के निरहुआ ने 745 वोटों से आगे हैं। बीजेपी को दूसरे राउंड की गिनती के बाद 15,622, बसपा 14,877 और सपा 13,339 वोट मिले हैं।

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के रुझानों में बड़ी जानकारी सामने आई है। यहां से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आगे चल रहे हैं। निरहुआ ने शुरुआत में 647 वोटों की बढ़त बनाई है।

जिले में दूसरे राउंड की गिनती जारी है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने 2100 से ज्यादा मतों की बढ़त बनाई हुई है। यहां से सपा प्रत्याशी 1721 आगे चल रहे हैं।

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में सपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाई थी। लेकिन इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बढ़त बना ली है।

दूसरे राउंड की गिनती के बाद यहां से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव आगे हैं।

आजमगढ़ में मतगणना शुरू हो चुकी है। यहां सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने शुरूआती रूझानों में एक हजार वोटों की बढ़त बना ली है।

पुलिस के साथ सपा प्रत्याशी की नोकझोक हुई है। पुलिस ने उन्हें स्ट्रॉग में जाने से रोका, जिस वजह से यह नोकझोक हुई।

यहां शुरूआती रूझानों में सपा के धर्मेंद्र यादव आगे चल रहे हैं।

ये हैं उम्मीदवार

आजमगढ़ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां बीजेपी ने प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को चुनावी अखाड़े में उतारा है। निरहुआ का मुकाबला सपा के धर्मेंद्र यादव और बसपा के शाह आलम ऊर्फ गुड्डू जमाली से होगा।

पढ़ें-UP Lok Sabha By Election Result : रामपुर लोकसभा उपचुनाव की मतगणना शांतिपूर्वक शुरू, बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर