बिजनौर : पुलिस ने दो हिरण तस्कर दबोचे, 3 फरार

बिजनौर : पुलिस ने दो हिरण तस्कर दबोचे, 3 फरार

बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। आरक्षित वन क्षेत्र की सीमा के पास से हिरण का शिकार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीन आरोपी भाग गए। पुलिस ने पकड़े आरोपियों के पास से हिरण का शव, सींग, कटा मांस, अवैध छुरे व हिरण काटने के अन्य उपकरण बरामद किए हैं। …

बिजनौर/रेहड़, अमृत विचार। आरक्षित वन क्षेत्र की सीमा के पास से हिरण का शिकार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीन आरोपी भाग गए। पुलिस ने पकड़े आरोपियों के पास से हिरण का शव, सींग, कटा मांस, अवैध छुरे व हिरण काटने के अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

एसपी द्वारा वन्यजीवों की अवैध तस्करी व व्यापार करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज व पुलिस क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन रेंज की सीमा से सटे लालबाग गांव में कुछ लोगों ने हिरण का शिकार किया है। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम ने लालबाग में छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी भाग निकले।

थाना प्रभारी रविंद्र भाटी ने बताया कि पुलिस ने कृष्ण पुत्र दिलेर सिंह, मांगा सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह, जसवंत सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव लालबाग थाना रेहड़ व छिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह व जिंदर सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी भोगपुर गांव, थाना बढ़ापुर के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम व आर्म्स एक्ट अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों कृष्ण पुत्र दिलेर सिंह व मांगा सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह को जेल भेज दिया है। फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ताजा समाचार

बहराइच: दुलारपुर के टोल प्लाजा से शहर वासियों को हो रहा नुकसान, समस्या भांप विधान परिषद सदस्य ने केंद्रीय सड़क मंत्री को भेजा पत्र 
पीलीभीत: लापरवाही...बिना पोस्टमार्टम कराए ही दफना दिए गोवंश के शव, मौत की वजह भी नहीं जानी, जानिए पूरा मामला
पीलीभीत: डकैती में एक और बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली, जानिए पूरा मामला 
लखनऊ: सफाईकर्मियों की सेहत के लिए बीबीएयू फिक्रमंद, बनाई अनोखी किट, अब बिना छुए कूड़ा बिन सकेंगे sweeper!
NIA ने 2022 के विस्फोट मामले में 8 TMC नेताओं को तलब किया, पार्टी बोली- भाजपा की साजिश...
लखनऊ: Mukhtar Ansari की मौत के बाद UP में High Alert, ADG अमिताभ यश बोले- प्रदेश में शांति कायम