Bihar: महागठंबधन की सरकार बुधवार को लेगी शपथ, तेजस्वी फिर से बनेंगे Deputy CM

Bihar: महागठंबधन की सरकार बुधवार को लेगी शपथ, तेजस्वी फिर से बनेंगे Deputy CM

पटना। एक बार फिर से बिहार में महागठबंधन की सरकार बुधवार को बनने जा रही है। बिहार में महागठबंधन की नई सरकार का बुधवार को दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बनेंगे। मंगलवार को नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेताओं के साथ …

पटना। एक बार फिर से बिहार में महागठबंधन की सरकार बुधवार को बनने जा रही है। बिहार में महागठबंधन की नई सरकार का बुधवार को दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बनेंगे। मंगलवार को नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेताओं के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। राज्यपाल को सौंपे पत्र में 164 विधायकों समर्थन है और इसमें सात दलों के विधायक शामिल है।

सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की। दोनों ने संयुक्त वार्ता में नीतीश कुमार ने कहा, “मैं यहां राज्यपाल से मिलने आया था और अपना इस्तीफा दे दिया। बिहार की सेवा करना ही हमारा एजेंडा है। हमारे पास सात दलों का समर्थन है और इसमें लेफ्ट और जीतन राम मांझी की पार्टी भी शामिल है।” नीतीश कुमार ने बिना आरसीपी सिंह का नाम लिए बीजेपी पर भी निशाना साधा।

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का कोई गठबंधन सहयोगी नहीं है, इतिहास है कि भाजपा उन दलों को नष्ट कर देती है जिनके साथ वह गठबंधन करती है। हमने देखा कि पंजाब और महाराष्ट्र में क्या हुआ। बिहार में जो भी हो रहा था वो किसी से छुपा नहीं था। जनता विकल्प चाहती है, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। नीतीश कुमार ने अपना काम किया, इन्होंने प्रधानमंत्री के सामने ये मांग रखी लेकिन इनकी मांग को नहीं माना गया। आज भाजपा को छोड़कर बिहार विधानसभा के सभी दलों और सदस्यों ने नीतीश कुमार को अपना नेता मान लिया है।

ये भी पढ़ें – बिहार में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार, तेजस्वी बोले- मुख्यमंत्री ने लिया निडर निर्णय