भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने नवरात्रि के मौके पर दिखाया ट्रेडिशनल अवतार, यहां देखिए तस्वीरें
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर छोटे पर्दे तक अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकीं खूबसूरत अदाकारा मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा को कौन नहीं जानता? इन दिनों वह दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। उन्होंने अपने अभिनय से तो करोड़ों फैंस का दिल जीता ही है, इसके अलावा लोग उनके बोल्ड अवतार को देख दिल हार …
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर छोटे पर्दे तक अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकीं खूबसूरत अदाकारा मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा को कौन नहीं जानता? इन दिनों वह दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। उन्होंने अपने अभिनय से तो करोड़ों फैंस का दिल जीता ही है, इसके अलावा लोग उनके बोल्ड अवतार को देख दिल हार बैठते हैं। नवरात्रि के मौके पर मोनालिसा ने साड़ी पहन ट्रेडिशनल लुक दिया है। एक्ट्रेस के फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
मोनालिसा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं।
दुर्गा पूजा के सप्तमी के दिन मोनलिसा ने सफेद और पीली प्रिंट की साड़ी पहनकर अपनी तस्वीर शेयर की है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इसके साथ ही मोनालिसा ने दुर्गाष्टमी के दिन की कई तस्वीरें एक साथ रिल के तौर पर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जिसमें वह कहर ढाती नजर आ रही हैं। इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
मोना ने इस ऑउटफिट के साथ हैवी ज्वैलरी कैरी किया है, जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा है।
मोना ने नेकलेस साथ चूड़ी और मांगटीका कैरी किया है। वह किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं।
इस दौरान मोनालिसा ने कई पोज भी दिए जो उनकी हर अदा फैंस का चैन चुराने के लिए काफी है।
मोनालिसा मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. मोना फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
मोनालिसा भोजपुरी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तमिल और हिंदी भाषा के कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
मोनालिसा का हर लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आता है। वही उनकी तस्वीरों वाली इस पोस्ट में उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।